फॉर्च्यूनर कार ने ACP की गाड़ी को मारी टक्कर, पुलिस से बचने की कोशिश में 4 गाड़ियों को उड़ाया, FIR दर्ज

up road accident

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी Bhopal में बुधवार रात एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल एसीपी हनुमानगंज (ACP Hanumanganj) को देर रात एक फॉर्च्यूनर कार (car) ने टक्कर मार दी। हालांकि फॉर्च्यूनर कार के एसीपी की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद तीन थानों की पुलिस उस कार के पीछे पड़ गई। जिसके बाद हड़कंप की स्थिति मच गई।

दरअसल एसीपी हनुमानगंज की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद तीन थानों की पुलिस फॉर्च्यूनर कार के पीछे पड़ गए। जहां पुलिस से बचने के क्रम में आरोपी ने एक के बाद एक चार गाड़ियों को टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की। हालांकि इस दौरान एक लड़की सहित 4 लोग घायल हो गए।

Read More : MP Panchayat Election : पंचायत चुनाव पर आई बड़ी अपडेट, कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

वही फॉर्च्यूनर कार के संदिग्ध आरोपी के खिलाफ जहांगीराबाद और इस बार थाने में FIR दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि गाड़ी महाराष्ट्र में रहने वाली एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। वहीं आरोपी की पहचान 32 वर्षीय अयान खान के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा छानबीन जारी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews
फॉर्च्यूनर कार ने ACP की गाड़ी को मारी टक्कर, पुलिस से बचने की कोशिश में 4 गाड़ियों को उड़ाया, FIR दर्ज