भोपाल-राह चलती महिलाओं के मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे।
Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

भोपाल की मिसरोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने राह चलते महिलाओ के गले से सोने की चेन झपटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियो को पकड़ा है।

महिलाओं के साथ हुई घटना के बाद पुलिस ने तलाशे आरोपी 

06 अक्टूबर को फरियादीया शशिबाला भोपाल ने रिपोर्ट की वह अपनी बेटी के साथ अपने घर जा रही थी  तभी सामने से एक मोटर साइकल पर सवार तीन लड़कों ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया। वही इसी तरह की कुछ घटनाएं भी सामने आई जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई।

इस तरह पकड़े आरोपी 

थाना क्षेत्र मे हुई झपटमारी की घटना को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम का गठन किया। तीन ने आसपास लगे कैमरो के सीसीटीव्ही फुटेज, तकनीकी एवं मुखबिर तंत्रो के आधार पर अलग अलग क्षेत्रो मे आरोपियों की तलाश शुरू की, जिसके बाद गठित टीम आरोपी हनी नीलकंठ को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी जिसने अपने साथी जीशान एवं विधि विरोधी बालक के साथ उसकी मोटर साइकल KTM DUKE से महिला के गले से चैन झपटकर भागना स्वीकार किया आरोपी हनी नीलकंठ से घटना मे झपटी सोने की चैन को जप्त किया गया है अन्य आरोपी जीशान एवं विधि विरोधी बालक को गिरफ्तार किया जा कर विधि विरोधी बालक से घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल KTM DUKE जप्त किया गया है, पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews