Bhopal Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, उड़े परखच्चे, 4 की मौत

Bhopal Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी भीषण टक्कर, उड़े परखच्चे, 4 की मौत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट मध्यप्रदेश में(madhya pradesh)  भारी बारिश (heavy rain) के बीच सड़क हादसों (bhopal road accident) का दौर जारी है। दरअसल राजधानी भोपाल में शनिवार को हुई भारी सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार में 5 लोग फंसे थे। जिसमें से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वही कार में फंसे शवों को निकालने के लिए आयरन कटर मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा है।

दरअसल हादसा शनिवार-रविवार देर रात 3:30 बजे आशिमा मॉल (Ashima Mall) के पास घटी है। जहां भोपाल होशंगाबाद रोड स्थित मॉल के पास ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। एक तरफ जहां कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए आयरन कटर मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा।

Read More: आज सुबह 11:00 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे PM Modi, विशेष मुद्दों पर करेंगे चर्चा

मौके पर पहुंची मिसरोद थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा। हालांकि अभी तक मृतकों की जानकारी सामने नहीं आई है। जबकि मामले की जांच की जा रही है।

ज्ञात हो कि देर रात MP04 CX6283 कार की तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं घटनास्थल पर ही 4 लोगों ने दम तोड़ दिए हैं। कार के अंदर फंसे शवों को निकालने का कार्य जारी है। कार के अंदर से 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जबकि एक व्यक्ति घायल है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews