MP की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं-सहायिकाओं को तोहफा, मानदेय में भारी वृद्धि, खाते में आएंगे 13000, रिटायरमेंट पर भी 1.25 लाख, मिलेंगे ये भी लाभ

shivraj singh chouhan

MP Aanganbadi Worker/Helper Honorarium Hike : मध्य प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है। आगामी चुनाव से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 3000 और सहायिक के मानदेय में 1500 रुपए की वृद्धि करने की घोषणा की है। इस संबंध में महिला बाल विकास विभाग की ओर से वित्त विभाग को पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है, संभावना है कि जल्द आदेश भी जारी हो सकते है।

आज भोपाल में आयोजित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम शिवराज ने ऐलान किया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 13 हजार रुपए किया जाएगा। इसके अलावा लाड़ली बहना योजना की 1 हजार रुपए की राशि अलग से मिलेगी।वही मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 6500 रुपए होगा। उन्होंने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना, उस समय मानदेय था सिर्फ 500 रुपए। इसे बढ़ाकर 2008-09 में हमने 1500 रुपए किया। इसके बाद 2013-14 में इसे और बढ़ाते चले गए। 2018 में हमने फिर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का मानदेय बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दिया। यह काम भाजपा सरकार ने किया, कांग्रेस ने कभी नहीं किया।

रिटायरमेंट पर 1.25 लाख, हेल्थ-दुर्घटना बीमा भी

सीएम शिवराज ने ऐलान किया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रिटायरमेंट पर एक मुश्त सवा लाख रुपए और सहायिका को एक लाख रुपए दिया जाएगा। आंगनवाड़ी सहायिका को पदोन्नति में आरक्षण 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाएगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा। वही कार्यकर्ताओं को  लाड़ली बहना योजना का भी लाभ मिलेगा। इसका लाभ प्रदेश की 95 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews