बड़ी खबर : कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध समाप्त

बड़ी खबर : कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध समाप्त

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona) संक्रमण की काम होती रफ़्तार की स्थिति को देखते हुए सरकार ने कोरोना महामारी नियंत्रण के लिए लगाए गए सभी प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है। गृह विभाग ने इस आशय के आदेश जारी किये हैं वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

गृह विभाग ने शुक्रवार शाम जारी आदेश में कहा है कि कोरोना संक्रम की वर्तमान स्थिति को देखते हुए राज्य शासन द्वारा लगाए गए सभी प्रतिबन्ध हटाए जाते हैं। उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें – किसानों के लिए बड़ी खबर, PM फसल बीमा के 7,600 करोड़ रुपये CM शिवराज करेंगे ट्रांसफर

सीएम् शिवराज ने ट्वीट किया – प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की cumulative positivity rate तथा active cases में निरंतर कमी को दृष्टिगत रखते हुए पूर्व में महामारी नियंत्रण हेतु लगाए गए समस्त प्रतिबंध समाप्त किए जाते हैं.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में समस्त सामाजिक, व्यावसायिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, धार्मिक, मनोरंजन, खेलकूद आदि तथा मेले के आयोजन पूर्ण क्षमता से हो सकेंगे। समस्त स्कूल, कॉलेज और छात्रावास/हॉस्टल भी पूर्ण क्षमता से चल सकेंगे। विवाह आयोजन एवं अंतिम संस्कार के लिए संख्या का प्रतिबंध नहीं रहेगा।

ये भी पढ़ें – केंद्र सरकार का MP को तोहफा, नए सैनिक स्कूल के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि मंजूर

सीएम ने कहा – ध्यान रखें महामारी का संक्रमण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है इसलिए रात्रिकालीन कर्फ़्यू 11 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। नागरिकों से अपील है कि मास्क का उपयोग और कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन अवश्य करें।

ये भी पढ़ें – देवास : खनिज विभाग और परिवहन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपए का वसूला जुर्माना

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews