
देवास,अमिताभ शुक्ला। जिले में खनिज विभाग और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब डेढ़ सौ से अधिक ओवरलोड डम्फरों पर कार्रवाई की, जिसके अंतर्गत इन ओवरलोड डंपर में लगाए गए अतिरिक्त पटिए और रिप तोड़े गए, जिन्हें लगाकर क्षमता से अधिक रेत और खनिज सामग्री का परिवहन किया जा रहा था यह कार्रवाई खनिज विभाग की चौकी धनतालाब नामक स्थान पर की गई,जहां से वाहन गुजरते हैं।
यह भी पढ़े…Kachcha Badam Song : “कच्चा बादाम” गाना गाने वाले काका भी हो गए वायरल, पुलिस ने किया सम्मानित
खनिज विभाग के जिला अधिकारी आरिफ खान और परिवहन अधिकारी जया बसावा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए इन वाहनों परिवहन विभाग ने जुर्माना भी लाखों रुपए का लगाया, वही कुछ वाहनों को कार्रवाई कर हाटपिपलिया पुलिस की अभिरक्षा में थाने पर भी खड़ा किया गया है इस कार्यवाही के दौरान खनिज विभाग के इंस्पेक्टर और अन्य स्टाफ,पुलिस बल और परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
[dgv_vimeo_video id=”676261490″]
यह भी पढ़े…मुरैना : बुद्धिपुरा गांव में पति-पत्नी की हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
[dgv_vimeo_video id=”676261373″]
खनिज विभाग के जिला अधिकारी आरिफ खान के अनुसार यह कार्यवाही अभी भी जारी है, यह भी बताया जा रहा है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उक्त कार्यवाही करने के लिए निर्देश विभाग को दिए थे । खनिज विभाग के अधिकारी के अनुसार कार्यवाही अब आगे भी जारी रहेगी।
[dgv_vimeo_video id=”676261223″]
