IPL 2026 के ऑक्शन पर बड़ा अपडेट! भारत नहीं बल्कि इस देश में होगी प्लेयर्स की नीलामी, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

IPL 2026 के ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस बार IPL का मिनी ऑक्शन होगा जो भारत नहीं बल्कि दूसरे देश में आयोजित किया जाएगा। वहीं 15 नवंबर सभी फ्रेंचाइजियों की रिटेंशन लिस्ट जारी करने की डेडलाइन है। कुछ ही दिन में सभी टीमों के रिटेन खिलाड़ी सामने आ जाएंगे और फिर साफ हो जाएगा कि कौन-कौन से प्लेयर्स अब नीलामी में हिस्सा लेंगे।
IPL 2026

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL हर साल BCCI द्वारा करवाया जाता है। IPL 2026 के ऑक्शन से पहले धीरे-धीरे माहौल गर्म हो रहा है। इसकी तारीख और वेन्यू भी सामने आ गया है। सभी फ्रेंचाइजियों की रिटेंशन लिस्ट जारी करने की डेडलाइन 15 नवंबर है। कुछ ही दिन में सभी टीमों के रिटेन खिलाड़ी सामने आ जाएंगे और फिर साफ हो जाएगा कि कौन-कौन से प्लेयर्स अब ऑक्शन में हिस्सा लेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का अगला सीजन मार्च-अप्रैल से शुरू होगा।

इस बार होगा मिनी ऑक्शन

इस बार मिनी ऑक्शन होगा, इसलिए टीमें चाहे जितने खिलाड़ी रिलीज कर सकती हैं। टीमों के पास जो पहले से पैसा है, उसमें रिलीज किए गए खिलाड़ियों की रकम जोड़ दी जाएगी, जिससे टीमें नई नीलामी में खिलाड़ी खरीद सकती हैं। बता दें कि ऑक्शन में अभी तो समय है लेकिन इस वक्त सभी की नजर रिटेंशन पर है। टीमों ने अपनी अपनी लिस्ट तैयार कर ली है लेकिन इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

कब और कहां होगा मिनी ऑक्शन?

ऐसा माना जा रहा है कि IPL 2026 के लिए मिनी ऑक्शन अबूधाबी में होगी। वहीं तारीख की बात करें तो ऑक्शन का आयोजन 15 या फिर 16 दिसंबर को होने की संभावना है। बता दें कि ये पहली बार नहीं है कि ऑक्शन का आयोजन भारत के बाहर किया जा रहा है। इससे पहले साल 2023 में नीलामी का आयोजन दुबई में किया गया था, वहीं साल 2024 में ये जेद्दा में किया गया था। मतलब ये तीसरी बार होगा जब भारत के बाहर ऑक्शन होगा।

इन खिलाड़ियों पर खास नजर

सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को लेकर कई खबरें वायरल हो रही हैं। इस बीच, कहा जा रहा है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन सीएसके में शामिल हो सकते हैं, जबकि राजस्थान रॉयल्स ट्रेड डील में रवींद्र जडेजा की सेवाएं ले सकते हैं।

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी राजस्थान के ट्रेड की बातें सामने आईं थी। अब उन बातों को हवा कम मिल रही है। इसके साथ ही वाशिंगटन सुंदर को गुजरात टाइटन्स (GT) से सीएसके में ट्रेड किए की चर्चाएं हैं। वहीं ईशान किशन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। कहा जा रहा है कि मुंबई ईशान किशन को वापस टीम में शामिल कर सकती है।

नवंबर में WPL ऑक्शन

एक तरफ IPL 2026 का ऑक्शन तो वहीं दूसरी ओर 27 नवंबर को WPL ऑक्शन भी होने जा रहा है जो दिल्ली में आयोजित होगा। इसके लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने प्लेयर्स को रिटेन करने की घोषणा कर दी है। इस महीने के अंत में होने वाली नीलामी में टीमों को फाइनल करने की सारी तैयारियां हो चुकी है। इस बार IPL और WPL दोनों ही टूर्नामेंट में काफी रोमांच देखने को मिलेगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews