BJP ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका, वीडी शर्मा के आवाहन पर किया गया विरोध प्रकट

BJP ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका, वीडी शर्मा के आवाहन पर किया गया विरोध प्रकट

छतरपुर। संजय अवस्थी

शहर के छात्रसाल चौराहे पर आज बीजेपी जिला अध्यक्ष मलखान सिंह के नेतृत्व में भाजपा के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया। पुतला दहन करते हुए भाजपाइयों ने विरोध प्रकट करते हुए कहाँ है कि यूपीए सरकार में जब कमलनाथ वाणिज्यकर मंत्री थे।

तब उन्होंने तब उन्होंने दलाली की थी। जिसका जीता जागता उदाहरण है कि चीन ने राजीव गांधी फाउंडेशन में करोड़ो रूपये दिया था। ऐसी नीतियों के खिलाफ भाजपा का गुस्सा फूटा। वही राजनगर विधानसभा में जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया के नेतृत्व में बमीठा और खजुराहो में कमलनाथ का पुतला दहन किया गया।

इस दौरान पूर्व मंत्री ललिता वरिष्ठ वरिष्ठ नेता उमेश शुक्ला,संजय रिछारिया,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह,अशोक दुबे,राजेश तिवारी,दिनेश अग्निहोत्री,नीरज चतुर्वेदी,पारस दुबे सहित युवा मोर्चा महिला मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews