हाथ में चप्पल लेकर मारने दौड़े BJP पार्षद के पति, वीडियो वायरल

हाथ में चप्पल लेकर मारने दौड़े BJP पार्षद के पति, वीडियो वायरल

ग्वालियर।अतुल सक्सेना।

अनुशासन को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी के नेता इन दिनों इसे तार तार कर रहे हैं। पिछले दिनों जिला अध्यक्ष के खिलाफ लामबंद होकर वरिष्ठ नेता चर्चित हो चुके हैं। अब एक और भाजपा नेता का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें भाजपा पार्षद के पति हाथ में चप्पल उठाकर किसी को मारने के लिए दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पार्षद पति के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है।

हजीरा थाना पुलिस के मुताबिक वार्ड नंबर 8 की पार्षद सीमा राठौर के पति धर्मवीर राठौर का कार निकाले समय गदाईपुरा में विवाद हो गया । यहाँ रहने वाले सुरेंद्र गुर्जर और भाजपा नेता एवं पार्षद पति धर्मवीर राठौर के बीच जमकर गाली गलौज होने लगी। इसी बीच पार्षद पति ने हाथ में चप्पल उठाई और एक घर की तरफ मारने दौड़े। लेकिन पार्षद सीमा और अन्य लोगों के बीच बचाव के बाद चप्पल किसी को नहीं लगी। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। फरियादी सुरेंद्र गुर्जर ने धर्मवीर राठौर के खिलाफ हजीरा थाने में शिकायत दर्ज कराई और वायरल वीडियो दिखाया जिसके बाद पुलिस ने पार्षद पति धर्मवीर राठौर के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews