MP News : BJP नेता को धमकी – 60 लाख दो वरना वायरल कर दूंगा फोटो

bjp leader

डबरा, सलील श्रीवास्तव। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) जिले के डबरा विधानसभा सीट (Dabra Assembly Seat) से अभी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) का महिला बाल विकास मंत्री और बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी (BJP Candidate Imrati Devi) के बयान का विवाद खत्म नही हुआ है कि अब एक BJP नेता को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नेता से 60 लाख रुपए की मांग की है।

दरअसल,  पूर्व जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता आलोक शर्मा (BJP leader Alok Sharma) ने टेकनपुर चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है कि  17 अक्टूबर को शाम के समय उनके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। फोन करने वाले ने 60 लाख रुपये मांगे और नहीं देने पर परिवार के सदस्यों के फोटो एडिट (Photo Edit) कर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral) करने की धमकी दी।

इसके बाद भाजपा नेता ने सीधे एसपी ग्वालियर अमित सांघी (SP Gwalior Amit Sanghi) से फोर पर चर्चा की और डबरा थाना (Dabra police station) में जाकर मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के बाद पुलिस (Police) ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।पुलिस जिस नंबर से नेता को फोन आया था, उसे ट्रेस करने में जुटी है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बता दे कि मध्यप्रदेश (MP) की 28 सीटों पर उपचुनाव (By-election) होना है, इसमें से एक सीट डबरा विधानसभा भी शामिल है, यहां से BJP ने शिवराज सरकार में महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है, वही कांग्रेस ने सुरेश राजे को मैदान में उतारा है। चुनावी माहौल में सियासी पारा भी गर्माया हुआ है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चुनाव नफा-नुकसान के चलते धमकी भरे कॉलकर चुनावी माहौल खराब किया जा रहा है, यह किसी की शरारत है या वाकई नेता से 60 लाख की मांग की गई है, इसका पता लगाया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews