व्यवस्थाओं की खुद पोल खोल रहे बीजेपी के नेता

व्यवस्थाओं की खुद पोल खोल रहे बीजेपी के नेता

इन्दौर डेस्क रिपोर्ट।आकाश धोलपुरे- बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे कोरोना के इस भयावह काल में सरकारी व्यवस्थाओं की पोल खोलती नजर आ रहे हैं। ख़ुद सत्ताधारी पार्टी के नेता के इस वीडियो के वायरल होने के बाद कांग्रेस सरकार पर हमला कर रही है।

सोनिया गांधी की मांग- वैक्सीनेशन के लिए 45 से आयु घटाकर 25 साल करें सरकार

बीजेपी के प्रवेश प्रवक्ता उमेश शर्मा का सड़क पर खुलेआम माइक लेकर लोगों को संदेश देते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में वे लोगों से कह रहे हैं कि घरों के अंदर रहो ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करो और कोरोना से बचाव करो क्योंकि अस्पतालों में जगह नहीं बची है। हालत इतनी खराब है कि दो दो लाख रू में भी लोग अस्पताल में भर्ती नहीं हो पा रहे हैं। मरने के बाद श्मशान घाट में जगह नहीं है। उमेश लोगों को सख्ती के साथ अंदर रहने की सलाह देते नजर आ रहे हैं कि मोहल्ले में एक साथ हुजूम बनाकर नजर मत आओ क्योंकि एक व्यक्ति अगर लोगों को संक्रमण फैलाएगा तो सारा मोहल्ला संक्रमित हो जाएगा ।हालांकि तार्किक रूप से उनकी बात में दम है लेकिन उनका यह बयान आलोचना का विषय बन गया है और कांग्रेस इसे लेकर सरकार पर हमला बोल रही है।

भोपाल: अब और सख्त कोरोना कर्फ्यू ,जानिए क्या रहेगा खुला-बंद

कांग्रेस का कहना है कि अगर हम व्यवस्थाओं में कमियों की बात करते हैं तो उसे राजनीति कहा जाता है। लेकिन अब बीजेपी के नेता ही सरकार की अव्यवस्थाओं के बारे में खुलकर बोल रहे हैं ।हालात इतने खराब हैं कि ना तो इंजेक्शन मिल रहे हैं और ना ही ऑक्सीजन। अस्पतालों में सरकार बेड उपलब्धता की बात जरूर कर रही है लेकिन वह भी नहीं मिल रहे ।

पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी, उपचुनाव में किया था प्रचार

उमेश शर्मा ने पहली बार बीजेपी के लिए मुसीबत खड़ी नहीं की। इसके पहले भी अपने बयानों के चलते विवादों में रहे हैं। होली के समय जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के बारे में भी उन्होंने खुलकर जिला प्रशासन का विरोध किया था और चेतावनी दी थी कि भले ही उनको जेल में होली बनानी पड़े ,वह तैयार हैं ।हालांकि बाद में उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया था ।अब उनके इस बयान ने एक बार फिर पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।

Virendra Sharma
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews