बंगाल के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, ममता के सामने होंगे शुभेंदु अधिकारी

bjp

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल (Bengal) में होने जा रहे विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 57 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शेष उम्मीदवरों की घोषण भी जल्दी की जाएगी।  जैसी कि उम्मीद की जा रही थी कि नंदी ग्राम से बंगाल (Bengal) के दिग्गज नेता और ममता बनर्जी के पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी (Shubhendu Adhikari) को ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ भाजपा (BJP) चुनाव मैदान में उतारेगी, वैसा ही हुआ।  गौरतलब है कि ममता बनर्जी (Mamata Banerjee)पहले ही नंदीग्राम से चुनाव लड़ने का एलान कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें –राजनीति की पिच पर सौरव जड़ेंगे चौके छक्के, PM की रैली में होंगे भाजपा में शामिल!

भाजपा की सूची के मुताबिक खेजड़ी से शांतनु प्रमाणिक, रामनगर से सुरेश नायक, गोपीवललभपुर से संदीप महतो , खड़गपुर से तपन घुइयां , बलरामपुर से बालेश्वर महतो, पुरुलिया से सुदीप मुखर्जी , रानीबाग से खुदीराम टुडू को टिकट दिया गया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews