राजनीति की पिच पर सौरव जड़ेंगे चौके छक्के, PM की रैली में होंगे भाजपा में शामिल!

राजनीति की पिच पर सौरव जड़ेंगे चौके छक्के, PM की रैली में होंगे भाजपा में शामिल!

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बंगाल (Bengal) में तेज होते सियासी पारे के बीच से खबर आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की कल शनिवार को कोलकाता (Kolkata) के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में होने वाली बड़ी रैली में “दीदी” ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को बड़ा झटका लगने वाला है। विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि “दादा” सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) कल से राजनीति की पिच पर हाथ आजमएंगे। वे पीएम मोदी (PM Modi) की इस रैली में भाजपा (BJP) में शामिल होने जा रहे हैं।

बंगाल (Bengal) में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) अपनी पूरी ताकत झौंक रही है।  इसीलिए अब उसने ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के “बाहरी नेता बंगाल नहीं चलाएंगे” नारे का जवाब ढूंढ लिया है। पार्टी के भरोसेमंद सूत्रों की माने तो शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  की विशाल रैली बंगाल (Bengal) की हवा का रुख मोड़ देगी जिससे “दीदी” की परेशानी बढ़ना तय मना जा रहा है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री के सामने दो “दादा” भाजपा ज्वाइन करेंगे। एक क्रिकेट के “दादा” सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) और दूसरे डांस के “दादा” मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) 7 मार्च को भाजपा (BJP) की सदस्यता ग्रहण करेंगे।  इसके अलावा बंगाली फिल्मों के लोकप्रीत एक्टर प्रसेनजीत (Prasanjeet) भी इसी दिन भाजपा (BJP) की सदस्यता लेंगे। साथ ही इसी दिन कुछ और नामचीन बंगाली हस्तियों के भी भाजपा (BJP) में शामिल होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें – Dabra Crime News: बेखौफ रेत माफिया, अब भिन्ड के बाद ग्वालियर में चली गोलियां

तीनों की पॉपुलेरिटी भाजपा की राह बनाएगी आसान 

राजनीति के जानकार मानते हैं कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की फैन फॉलोइंग और प्रसिद्धि भाजपा (BJP) के लिए फ़ायदे का सौदा साबित होगा।  इसके अलावा मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) और प्रसेनजीत (Prasanjeet) के आने का भी भाजपा (BJP) को लाभ होगा। यदि ये तीनों भाजपा (BJP) में आ जाते हैं बंगाल की राजनीति की तस्वीर बदल जाएगी, क्योंकि अभी भाजपा (BJP) के पास बंगाल (Bengal) में कोई बड़ा चेहरा नहीं है और ये तीनों बड़े चेहरे ऐसे हैं जिनका बंगाल (Bengal) में एक बहुत बड़ा वर्ग फैन है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews