सीएम शिवराज को दिखाने वाले थे काले झंडे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीएम शिवराज को दिखाने वाले थे काले झंडे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जबलपुर, संदीप कुमार।  शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की 75 वी वर्षगाठ समारोह में शामिल होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुछ देर बाद जबलपुर पहुंच रहे हैं,  इसी बीच मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के इंतजार में खड़े दर्जनों युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इस दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से हल्की झड़प भी हुई , पुलिस ने हल्का बल भी प्रयोग किया।

बिगड़ती कानून व्यवस्था को युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन राज के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता व्हीकल मोड़ पनेहरा के पास काले झंडे लेकर पहले से ही मौजूद थे, युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के काफिले आने पर उन्हें काले झंडे दिखा पाते कि इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया, युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जबलपुर में लगातार कानून व्यवस्था बिगड़ रही है और पुलिस है कि मूकदर्शक बनी हुई अपराधों को देख रही हैं, इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण से जो लोग मृत हुए हैं उन्हें भी उचित मुआवजा नहीं दिया गया।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा ने बताया- जल्द ही इन्हें भेजेंगे Burnol, कई मुद्दों पर कही बड़ी बात

महंगाई के दौर में तड़प रही है प्रदेश की जनता

एक तो करोना काल में ठप हुआ लोगों का व्यवसाय और रोजगार, उसके बाद लगातार प्रदेश में बढ़ती महंगाई से जनता पूरी तरह से टूट चुकी है, मध्यप्रदेश में महंगी बिजली पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार इजाफा किया जा रहा है और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं कि खामोश बैठे हुए हैं, ऐसे में आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करना चाह रहे थे पर इससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की कीमत में उछाल, चांदी लुढ़की, जानिए आज का भाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews