नदी किनारे मिला मां-बेटी का शव, मरने से पहले बच्ची और महिला का Video Viral

नदी किनारे मिला मां-बेटी का शव, मरने से पहले बच्ची और महिला का Video Viral

सीहोर।अनुराग शर्मा

श्यामपुर के पास गांव कद्राबाद में पार्वती नदी किनारे एक महिला और 6 साल की बच्ची की हत्या की गुत्थी सुलझाने की स्थिति में है। महिला और उसकी बेटी की हत्या करने वाले उसके परिजन या रिश्तेदारी हो सकते हैं। पुलिस भी हत्यारों के काफी करीब पहुंच गई है और संभव शनिवार को पुलिस इस हत्या का खुलासा कर सकती है। लेकिन अभी पुलिस स्पष्ट रूप से कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। एक वीडियो ने हत्या की गुत्थी सुलझाने की मदद की है।

वीडियो में मृतिका उसकी बेटी और अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि श्यामपुर थाना अंतर्गत कद्राबाद में पार्वती नदी किनारे 25 से 30 साल की एक महिला और वहां से 6 साल की एक बच्ची का शव बुधवार को मिला था। सब देखने से साफ था कि किसी ने पत्थर मार मारकर महिला की हत्या की है। जबकि बच्ची की मौत दम घुटने से होना प्रतीत हो रहा था। महिला ने हरे रंग की कुर्ती और पीले रंग के सिलेक्स पहनी है। जबकि बच्ची ने नीली काली चौकड़ी की फ्रॉक पहनी है। पुलिस मृतकों की पहचान नहीं कर पा रही थी लेकिन शुक्रवार के एक वीडियो वायरल होने से बाद मामला साफ हो गया कि महिला और उसकी बेटी की हत्या परिजनों रिश्तेदारों ने की है।

1.41 मिनट का है यह वीडियो शुक्रवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। करीब1.41 मिनट के वीडियो में हाईवे किनारे खेत पर महिला के साथ जोर जबरदस्ती करते हुए व्यक्ति को दिखाया है इसके साथ वह अन्य लोग भी मौजूद थे और एक व्यक्ति जब उन्होंने अपने साथ ले आ रहे थे वीडियो में महिला और बच्ची वही कपड़े पहने हुए दिखाएं रहिए जो हत्या के समय पहने थे। इस वीडियो में दो बाइक भी दिख रही है। एक बाइक सीहोर जिले के देवली और दूसरी बाइक भोपाल के लखेरापुरा की है। पुलिस अभी खुलकर कुछ नहीं कह रही है हालांकि पुलिस के सूत्रों के अनुसार पुलिस मां बेटी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के करीब है और संभव शनिवार को इस मामले का खुलासा भी कर सकती है। मामले में एसपी समीर यादव का कहना है कि पुलिस महिला और बच्चे की शिकस्त के साथ सत्य तक पहुंचने की स्थिति में जल्दी इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews