Coronavirus के बीच सलमान के भतीजे की मौत, शोक में डूबा परिवार

Coronavirus के बीच सलमान के भतीजे की मौत, शोक में डूबा परिवार

मुंबई/इंदौर।
देशभर में कोरोना के गहराते संकट के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच फिल्म अभिनेता सलमान खान के भतीजे (कजिन भाई के बेटे) का निधन हो गया है।बताया जा रहा है कि भतीजे की मौत फेफड़ों में हुए इन्फेक्शन की वजह से कोकिला धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, अब्दुल्लाह खान लंबे समय से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती में थे। अब्दुल्लाह के फेफडों में संक्रमण था। दो दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। मौत की खबर सुनते ही सलमान के परिवार और बॉलीवुड में कोहराम मच गया है।उन्हें कई बार सलमान के कुछ वीडियोज में देखा गया था। वे फिल्म इंडस्ट्री से नहीं थे। अब्दुल्लाह को भी सलमान की तरह हमेशा फिट रहने की हैबिट थी।

सलमान खान रिश्ते में अब्दुल्लाह खान के चाचा लगते हैं। यानी अब्दुल्लाह, सलमान खान की बुआ के बेटे के बेटे थे। पारिवारिक सूत्र के मुताबिक, वे लगभग 10 साल पहले मुंबई में शिफ्ट हो गये थे और सलमान खान के ‘बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन’ से जुड़ गये थे। अब्दुल्लाह खान इस फाउंडेशन के तहत काम करनेवाले ब्रांड ‘बीइंग स्ट्रॉन्ग’ के कर्ता-धर्ता थे और फिटनेस संबंधी उत्पादों के लेन-देन में सक्रिय थे।वे सलमान की एक फिल्म की शूटिंग के लिए महेश्वर भी गए थे। वहां सलमान खान और वे दो पहिया गाड़ी से घूमे थे।  पिछले साल अब्दुल्लाह का एक्सीडेंट हो गया था। 23 मार्च को दवा नहीं ली थी। तब काम करने के दौरान तेजी से सीने में दर्द हुआ था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews