BUDGET 2021 – विपक्ष ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- बजट है या OLX की सेल

बजट

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। वित्त वर्ष 2021- 22 (Financial Year 2021-22) के लिए मोदी सरकार (Modi Government) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Financial Minister Nirmala Sitaraman) ने आज आम बजट पेश (Presented BUDGET 2021) कर दिया है, जिसमें कई बड़ी घोषणा की गई हैं। इस बार आम बजट (General budget) वित्त मंत्री द्वारा कागजी दस्तावेज पर न पढ़ते हुए टेबलेट से पढ़ा गया। जहां बजट में सरकार ने काफी नए एलान किए है, तो वही बजट से विपक्ष (Opposition) नाखुश नजर आ रहा है। बजट (Budget 2021) को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Congress leader Shashi Tharoor) ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। शशि थरूर ने व्यंग के जरिए मोदी सरकार की आलोचना करते हुए लिखा कि यह बीजेपी गवर्नमेंट मुझे उस गैरेज के मैकेनिक की याद दिलाती है जिसने अपने क्लाइंट से कहा कि मैं गाड़ी के ब्रेक ठीक नहीं कर सकता हूं, इसलिए मैंने आपके होर्न को लाउड बना दिया है।

— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 1, 2021

वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस ने भी बजट (BUDGET 2021) को लेकर टवीट करते हुए लिखा कि मोदी सरकार ने –
— एयरपोर्ट, एयर इंडिया, रेल, सड़क, बिजली लाईन, वेयरहाउस समेत बहुत कुछ बेचने का निर्णय लिया।“मै देश नहीं बचने दूँगा”

इधर सीपीएम ने भी केंद्र सरकार के बजट (BUDGET 2021) पर जमकर निशाना साधा है। लेफ्ट नेता मोहम्मद सलीम ने इस बजट की काफी आलोचना की है। लेफ्ट नेता मोहम्मद सलीम ने कहा कि इस बजट में बैंक, बीमा, रेल, रक्षा, स्टील सबकुछ सरकार बेचने जा रही है, यह बजट है या OLX। वह आगे कहते है कि सरकार ने बीमा, रेलवे, स्टील, डिफेंस, बैंक सब कुछ ही तो सेल पर डाल दिया है। यह बजट कम ओएलएक्स (OLX) ज्यादा लगता है। वही बजट को लेकर सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी का कहना है कि यह पूंजीपतियों का बजट है।

ये भी पढ़े- BUDGET 2021 LIVE : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों और छात्रों को लेकर किए बड़े ऐलान

टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन कहते हैं कि भारत का पहला पेपरलेस बजट 100% विजन लेस बजट भी है। बजट 2021 की थीम ही भारत बेचो है। टीएमसी नेता कहते हैं कि एयरपोर्ट बेचने की तैयारी है रेलवे बेची जा रही है वोट बेचे जा रहे हैं बीमा सेक्टर बेचा जा रहा है 23 पीएसयू बेचे जा रहे हैं। सरकार ने इस बजट में आम आदमी और किसानों को पूर्णता इग्नोर कर दिया है। अमीर अमीर होते जा रहे हैं मिडिल क्लास के लिए कुछ है नहीं और गरीब और गरीब होता जा रहा है

वहीं शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी का कहना है कि इस बजट (BUDGET 2021) में नौकरी करने वाले लोगों के लिए कोई राहत नहीं है। महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया गया है। सरकार कई सेक्टरों का निजीकरण करने जा रही है। सरकार ने उन बच्चों के लिए भी कुछ नहीं किया है जिन्होंने डिजिटल डिवाइड की वजह से अपनी शिक्षा छोड़ दी है। इसमें एक निजीकरण के लक्ष्य है और जिन राज्यों में चुनाव होने वाले है उनके लिए घोषणापत्र के वादे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews