जमीनी विवाद में चली गोलियाँ, 1 की मौत, मामला दर्ज

जमीनी विवाद में चली गोलियाँ, 1 की मौत, मामला दर्ज

मुरैना।संजय दीक्षित

स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के जेबराखेड़ा गांव में जमीन संबंधी विवाद पर नामजद लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसमे एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी और गोली की आवाज सुनते ही पीछे बैठा युवक फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि 19 मई को परिवार में आपसी विवाद हो गया था।

उसमें मृतक व उसका चचेरा भाई आरोपी थे। वे दोनों शुक्रवार शाम को थाने से जमानत कराकर गांव लौटे थे तभी आरोपियों ने गांव के बाहर ही घेर लिया और बंदूक व कट्टों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू की। मृत युवक हिमांशु के तीन गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गयी।पूरे घटनाक्रम के अनुसार हिमांशु 20 पुत्र अवधेश डंडोतिया, जीतेश डंडोतिया व उसके परिवार का जमीन को लेकर गांव के ही प्रदीप डंडोतिया, राकेश डंडोतिया, विकास डंडोतिया से विवाद चल रहा था। 19 मई को भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। उसमें प्रदीप आदि ने हिमांशु व जीतेश के खिलाफ स्टेशन रोड थाने में मामला दर्ज कराया था।

इस मामले में शुक्रवार को हिमांशु व जितेश अपनी थाने से जमानत कराकर बाइक से सात बजे जेबराखेड़ा जा रहे थे गांव के बाहर आरोपियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।जिसमे हिमांशू को तीन गोली लगी हैं और जीतेश बाल बाल बच गया। तभी सूचना मिलते ही परिवार के लोग आ गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन हिमांशु को लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की जाँच शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews