सूदखोरों से परेशान व्यापारी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल में DJ के तेज शोर ने ली मासूम की जान, आयोग ने पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब

जबलपुर।संदीप कुमार

कोरोना काल के चलते व्यापार में हुए घाटे और उसके बाद सूदखोरों से परेशान होकर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है।युवक को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहाँ उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।युवक की पत्नी ने सूदखोरों की शिकायत asp डॉ संजीव से की है।

ग्वारीघाट निवासी महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पति अंकुर अग्रवाल ने व्यापार करने के लिये शहर के 8 सूदखोरों से 20 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लिया था। अंकुर समय समय पर ब्याज और मूल का रुपया सूदखोरों को दे भी रहे थे।मार्च माह में कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉक डाउन लगा दिया गया। लॉक डाउन में अंकुर का व्यापार ठप्प पड़ गया लिहाजा वो समय पर ब्याज नही दे पाए जिसके चलते सूदखोर परेशान करने लगे।

एक तो दुकान बंद ऊपर से सूदखोरों की प्रताड़ना लिहाजा अंकुर मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।सूदखोरों द्वारा आये दिन परेशान किये जाने से तंग आकर आखिर उसने जहर खा लिया। गंभीर हालत में अंकुर को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहाँ वह जीवन-मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है। परिजनों ने इस घटना के बाद पुलिस सूदखोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जांच करने में जुट गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews