BY Election : राज्य सभा की 6 सीटों के लिए उपचुनाव का एलान, 4 अक्टूबर को मतदान

BY Election : राज्य सभा की 6 सीटों के लिए उपचुनाव का एलान, 4 अक्टूबर को मतदान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। चुनाव आयोग ने राज्य सभा की छह सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है, इसके लिए मतदान 4 अक्टूबर को होगा।  इसमें तमिलनाडु की 2, पश्चिम बंगाल, असम, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की एक- एक सीट शामिल है।

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक 15 सितम्बर को उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा।  22 सितम्बर नामांकन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख होगी। 23 सितम्बर को फॉर्म की स्क्रूटनी होगी, और 27 सितम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।  इन 6 सीटों के लिए 4 अक्टूबर को मतदान होगा और इसी दिन वोटों की गिनती भी होगी। इसके अलावा चुनाव आयोग ने बिहार विधान परिषद् के उपचुनाव की तारीख की भी घोषणा कर दी।  मतदान 4 अक्टूबर को होगा।

https://twitter.com/SpokespersonECI/status/1435858164717539328

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews