डबरा में सिख युवक की हत्या का मामला, अब तक नहीं सुलझी गुत्थी, परिजनों ने लगाई पुलिस से गुहार

डबरा में सिख युवक की हत्या का मामला, अब तक नहीं सुलझी गुत्थी, परिजनों ने लगाई पुलिस से गुहार

DABRA NEWS : डबरा में 15 जुलाई को 22 वर्षीय युवक लवदीप की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी जिसमें पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है, जिनमें से एक को घटनास्थल से गिरफ्तार भी कर लिया गया था लेकिन 3 आरोपी अभी तक अज्ञात है और पुलिस की गिरफ्त में नहीं है इस पूरे मामले में साफ तौर पर पुलिस प्रशासन की लापरवाही और नाकामी नजर आ रही है क्योंकि लगभग 11 दिन मामले को बीत चुके है और पुलिस प्रशासन अब तक अज्ञात आरोपियों को अपनी गिरफ्त में नहीं ले पाया और ना ही डबरा पुलिस अब तक उन आरोपियों का पता लगा पाई है। और ना ही अभी तक हत्या की कोई वजह सामने आ पाई है इसी के चलते मृतक के परिजनों ने बुधवार को डबरा एसडीओपी कार्यालय का घेराव कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”848810246″]

परिजनों ने की मांग 
इस मामले में मृतक के परिजनों का कहना है कि उनका लड़का 15 तारीख की शाम को घर से जिम के लिए निकला था वही किसी ने उसका कत्ल कर दिया था पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था लेकिन अब तक पुलिस एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर पाई है बाकी के तीन आरोपी का पुलिस अब तक पता नहीं लगा पाई जब पुलिस से इस बारे में बात की गई तो पुलिस सिर्फ सीसीटीवी कैमरे खंगालने की ही बात कर रही है ना ही पुलिस कत्ल की वजह पता कर पाई है और ना ही आरोपियों को गिरफ्तार इसीलिए सिख समुदाय के सभी लोगों ने जल्द से जल्द उनके मृतक बेटे के साथ इंसाफ करने की पुलिस प्रशासन से मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”848810864″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews