शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम, PM मोदी ने की घोषणा

शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम, PM मोदी ने की घोषणा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपने कार्यक्रम मन की बात में कई चीजों के बारे में बातचीत कर कुछ घोषणाएं भी करते हैं। सितंबर के आखिरी रविवार को हुए मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी घोषणा की है। जानकारी देते हुए उन्होंने कहा है कि चंडीगढ़ के मोहाली में स्थित एयरपोर्ट (Chandigarh airport) को अब शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। इस फैसले का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और घोषणा के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान में पीएम मोदी को धन्यवाद भी दिया है।

एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखे जाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस बारे में पंजाब और हरियाणा सरकार में आपस में बातचीत कर सहमति भी जताई थी। आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा करते हुए एयरपोर्ट का नाम बदलने का ऐलान कर दिया है।

Must Read- Indore: डेढ़ महीने से कॉलेज छात्रा को धमकी भरे लेटर भेज रहा है सिरफिरा, पुलिस ने शुरू की तलाश

मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से बात करते हुए कहा कि अमृत महोत्सव में 28 सितंबर को एक खास दिन आ रहा है। इस दिन हम भारत के वीर सपूत शहीद भगत सिंह की जयंती मनाने जा रहे हैं। भगत सिंह जी की जयंती से पहले उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। जिसके तहत चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैंने और सिविल एविएशन मंत्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय सिविल एविएशन मंत्रालय को पत्र लिखकर यह मांग की थी कि एयरपोर्ट का नाम बदला जाए और इसे शहीद भगत सिंह के जन्मदिन यानी 28 सितंबर से पहले किया जाए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने इस बात की घोषणा कर दी है, जिसके लिए मैं उनका आभारी हूं। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस फैसले से मैं बहुत खुश हूं और प्रधानमंत्री मोदी का आभारी हूं। देश के वीर सपूत को यह एक सच्ची श्रद्धांजलि है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews