हेमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के नए मुख्यमंत्री, सर्वानंद सोनोवाल ने सौंपा इस्तीफा

हेमंत बिस्वा सरमा होंगे असम के नए मुख्यमंत्री, सर्वानंद सोनोवाल ने सौंपा इस्तीफा

गुवाहाटी , डेस्क रिपोर्ट। असम को नया मुख्यमंत्री मिल गया है विधायक दल की बैठक में हेमंत बिस्वा सरमा (Hemant Biswa Sarma)  को नया नेता चुन लिया गया।  केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मौजदूगी में हेमनट बिस्वा सरमा को सर्व सम्मति से नेता चुना गया।   केंद्रीय मंत्री तोमर के साथ वे शाम को राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने की पेशकश करेंगे।  इससे पहले मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल (CM Sarbananda Sonowal) ने राज्यपाल जगदीश मुखी (Governor Jagdish Mukhi) को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

ये भी पढ़ें – शिवपुरी: जिले में स्मैक के धंधे की चौगुनी हुई रफ्तार, नशे के लिए पैसे न मिलने पर युवक ने लगाई फांसी

विधानसभा चुनावों में एक बार फिर जीत दर्ज कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनाने जा रही है।  असम के नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) गुवाहाटी पहुंचे । उनकी मौजूदगी में विधायक दल की बैठक हुई  जिसमें नए नेता का चयन हुआ , शाम को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) असम के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और नए मुख्यमंत्री के साथ सरकार बनाने की पेशकश करेंगे।

ये भी पढ़ें – डबरा: गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने किया कोविड सेंटरों का निरीक्षण, मरीजों से जाना स्वास्थ्य का हाल

जानकारी के अनुसार विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर चर्चा की गई, ख़बरों के मुताबिक उसमें दो नामों पर चर्चा हुई  एक नाम था  सर्वानंद सोनोवाल (Sarbananda Sonowal) का और दूसरा नाम था हेमंत बिस्वा सरमा का (Hemant Biswa Sarma) । जिसमें से हेमंत बिस्वा सरमा (Hemant Biswa Sarma)  को विधायकों ने अपना नेता चुन लिया और अब वे ही असम के नए मुख्यमंत्री होंगे।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि भारतीय जनता पार्टी में विधायक जिसे नेता चुनता हैं वो मुख्यमंत्री होता है

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews