इंदौर को आज मुख्यमंत्री देंगे करोड़ों की सौगात

इंदौर को आज मुख्यमंत्री देंगे करोड़ों की सौगात

इंदौर।आकाश धौलपुरे।
मध्यप्रदेश के मुखिया कमलनाथ शुक्रवार को इंदौर आएंगे। कांग्रेस की माने तो इंदौर में सीएम कमलनाथ का दौरा कई मायनों में विकास की एक नई इबारत लिखेगा। दरअसल, सीएम कमलनाथ इंदौर में मध्यप्रदेश के खेल एवं उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी के गृह क्षेत्र और उनकी विधानसभा में आयोजित किसान ऋण माफी योजना के साथ ही कई विकास कार्यो का शुभारंभ करेंगे। अब जब सीएम कमलनाथ अपने मंत्री के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले है तो मंत्री पटवारी भी कहा पीछे रहने वाले थे उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए एक बेहतर योजना बनाई और ना सिर्फ राउ विधानसभा के कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने का काम किया बल्कि शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक भी 2 दिन पहले ली।

इस दौरान उन्होंने साफ किया था कि इंदौर को लेकर सीएम कमलनाथ का विजन क्लियर है और वो चाहते है कि इंदौर का विकास आने वाले 50 सालो में ऐसा हो कि सब देखते रह जाये। वही उन्होंने पूर्व की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि इंदौर को मेट्रो ट्रेन के लिए एक नही बल्कि कई दफा मिन्नते करनी पड़ी लेकिन सीएम कमलनाथ ने आते ही स्वयं इंदौर को मेट्रो की सौगात देने की पहल की। माना जा रहा है कि राउ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम कमलनाथ मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के लिए कई बड़ी घोषणाएं कर सकते है। बता दे कि सीएम कमलनाथ भोपाल से दोपहर 12 बजे तक इंदौर पहुंचेंगे। इसके दोपहर 12.30 बजे आशा कन्फ्रेक्शनरी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वही दोपहर 2 बजे ब्रिलियंट कन्वेशन सेंटर में CII के कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के बाद सीएम दोपहर 3 बजे पीथमपुर औद्योगिक संगठन के प्रतिनिधिमण्डल के साथ बैठक करेंगे और शाम 4 बजे राऊ में मंत्री जीतू पटवारी द्वारा आयोजित किसान ऋण माफ़ी व विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वही देर शाम शाम 6 बजे होटल रेडिसन ब्लू में “देवी” पुरस्कार कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इंदौर से सीएम कमलनाथ शाम 7 बजकर 30 मिनिट पर भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। इंदौर में सीएम के कार्यक्रम को लेकर खास तौर औद्योगिक संगठन और राऊ विधानसभा के सभा के लोगो मे उत्सुकता है क्योंकि यही से वो इंदौर की नई दिशा को तय करने की घोषणा कर सकते है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews