चिटफंडियों औऱ ठगों पर कसेगी नकेल, क्राइम ब्रांच में बनी नई सेल, एसपी करेंगे मॉनिटरिंग

चिटफंडियों औऱ ठगों पर कसेगी नकेल, क्राइम ब्रांच में बनी नई सेल, एसपी करेंगे मॉनिटरिंग

ग्वालियर, अतुल सक्सेना| जिले में बढ़ते साइबर अपराधों (cyber crime) और चिटफंड कारोबारियों (chit fund) के खिलाफ ग्वालियर पुलिस सख्त एक्शन मोड में आ गई है। एसपी (SP) ने क्राइम ब्रांच के अंतर्गत एक नई सेल का गठन किया है जो चिटफंडियो और ठगों पर नजर रखेगी। इस सेल में 3 सब इंस्पेक्टर के साथ एक दर्जन पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। एसपी खुद सेल की मॉनिटरिंग करेंगे।

जिले में पिछले लंबे अरसे से आ रही ठगी की शिकायतों और चिटफंड कारोबारियों के खिलाफ शिकायतों को तत्काल निपटाने के लिए एसपी अमित सांघी ने क्राइम ब्रांच में एक नई सेल का गठन किया है। ये सेल एडिशनल एसपी क्राइम सत्येन्द्र सिंह तोमर के निर्देशन में काम करेगी। सेल का नोडल अधिकारी डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया को बनाया गया है। एसपी स्वयं इस सेल की मॉनीटरिंग करेंगे। क्राइम ब्रांच के अंतर्गत बनाई गई इस सेल में तीन सब इंस्पेक्टर के साथ-साथ एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा । पीड़ित व्यक्ति चिटफंड या ठगी संबंधी शिकायत क्राइम ब्रांच में प्रातः 11:00 बजे से 02:00 बजे तक सीधे डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया के स से मिलकर कर सकता है ।

एसपी की मंशा के मुताबिक इस सेल के माध्यम से रोज प्राप्त होने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच के सायबर एक्सपर्टस द्वारा शिकायतकर्ताओं के हित में तत्काल कार्रवाई की जायेगी। ये सायबर एक्सपर्ट की टीम ठगी की शिकायतों के साथ- साथ चिटफंड संबंधी शिकायतों पर भी कार्यवाही करेगी। रुपये दुगने करने का झांसा देने वाले गिरोहों, कंपनियों के विरूद्ध प्राप्त शिकायतों पर भी इस सेल द्वारा कार्रवाई की जायेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews