अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम और बंजारा समुदाय के बीच झड़प, दोनों पक्ष के लोग घायल

अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम और बंजारा समुदाय के बीच झड़प, दोनों पक्ष के लोग घायल

दमोह, गणेश अग्रवाल। अवैध शराब पकड़ने कलकुआ गांव पहुंची मड़ियादो थाना पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। कार्रवाई के दौरान दोनों ओर से मारपीट और झड़प  भी हुई। घटना में एक युवक भेयन बंजारा और मड़ियादो थाना में पदस्थ एएसआई जगदीश तिवारी और आरक्षक को  चोटें आई हैं। पुलिस ने ग्राम पंचायत चोरईया की सरपंच सहित कई लोगो पर शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

गांव में शराब पकड़ने गई पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। जब पुलिस ने  ग्रामीणों को अवैध शराब के मामले में पकड़ा तो उनके परिजन उन्हें बचाने आ गए। इसी पर विवाद हो गया और झड़प में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। घटना पर बंजारा समाज के लोगो ने मड़ियादो पुलिस पर बेवजह झूठी कार्रवाई, महिलाओं से अभद्रता, मारपीट और झूठे प्रकरण दर्ज के आरोप लगाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से गुहार लगाई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सुबह 4 बजे अचानक सिविल कपड़ो में पुलिस के लोग आए और मारपीट जबरदस्ती करने लगे और शराब का झूठा केस बनाया व इनका मोबाइल भी तोड़ दिया। इनका कहना है कि पुलिस ने महिलाओ को गंदी गालियां दी। वहीं मड़ियादो पुलिस का कहना है कि बंजारों का काम कच्ची शराब बनाने का है। पुलिस जब कार्यवाही करने गई तो लोगो ने कार्यवाही न करने का दबाव बनाते हुए पुलिस कर्मियों से मारपीट कर चोटे पंहुचाई। इसे लेकर अब मामला कायम किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews