सीएम डॉ. मोहन यादव को इंदौर जिले का प्रभार, सभी जिलों के प्रभार की लिस्ट हुई जारी, देखिए यहां

कैलाश विजयवर्गीय को सतना और धार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तुलसी सिलावट को एक बार फिर ग्वालियर का प्रभार सौंपा गया है।
सीएम डॉ. मोहन यादव को इंदौर जिले का प्रभार, सभी जिलों के प्रभार की लिस्ट हुई जारी, देखिए यहां

प्रभार जिला लिस्ट: आखिरकार मध्य प्रदेश के जिलों के प्रभार की सूची जारी कर दी गई है। सुबह से ही सूची आने के कयास लगातार लगाए जा रहे थे जिसके बाद देर रात सूची जारी की गई।

इस सूची में जो सबसे खास बात देखने को मिली वह यह थी कि सीएम डॉ मोहन यादव ने खुद इंदौर जिले का प्रभार अपने पास रखा। वही कैलाश विजयवर्गीय को सतना और धार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री तुलसी सिलावट को एक बार फिर ग्वालियर का प्रभारी मंत्री बनाया है, साथ ही बुरहनपुर की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

बाकी मंत्रियों की बात करें तो उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को जबलपुर और देवास और उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला को सागर और शहडोल प्रभार सौंपा गया। प्रह्लाद पटेल को भिंड और रीवा तो वहीं राकेश सिंह को छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम और उदय प्रताप सिंह को बालाघाट और कटनी का प्रभार सौंपा गया।

उज्जैन गौतम टेटवाल को, करण सिंह वर्मा को मुरैना और सिवनी, वहीं चेतन कश्यप को भोपाल और राजगढ़ का प्रभार दिया गया।

यहां देखें पूरी लिस्ट

lsit

minister

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews