CM शिवराज आज Indore दौरे पर, सुरक्षा के हुए खास इंतजाम

CM शिवराज आज Indore दौरे पर, सुरक्षा के हुए खास इंतजाम

इंदौर।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में 15 महीने बाद वापस सत्ता में लौटे शिवराज सिंह चौहान(shivraj singh chouhan) सोमवार को सरकार बनने के बाद पहली बार इंदौर(indore) की यात्रा पर होंगे। जिसको लेकर प्रशासन(administration) ने तैयारियां कर ली है। शिवराज सरकार के सीएम(CM) बनने के बाद से ही प्रदेश में कोरोना का संकट गहरा गया था जिसमें सबसे ज्यादा संक्रमित जिला इंदौर बन गया था अब स्थितियों का वास्तविक जायज़ा लेने मुख्यमंत्री सोमवार को इंदौर पहुँच रहे हैं।

दरअसल मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ही पुलिस व प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गयी हैं। सीएम के आसपास रहने वाले सभी अधिकारियों की कोरोना जांच(corona test) करवाई गयी है। डीआइजी(DIG) हरिनारायणचारी मिश्र ने रविवार को उन सभी अफसर व कर्मचारियों की बैठक ली जिनकी मुख्यमंत्री के आगमन पर ड्यूटी लगी है। उनकी गोपनीय सूची तैयार कर जिला पुलिस लाइन में कोरोना टेस्ट भी करवाए गए। वहीं खाना जांचने वाली टीम, बैग जांचने वाले, फूल-मालाएं जांचने वाले भी विशेष रूप से तैयार किए गए हैं।जानकारी के मुताबिक पुलिस के साथ-साथ रेसीडेंसी कोठी के करीब 40 कर्मचारी व अधिकारियों की भी जांच करवाई गई है। इनमें चाय-नाश्ता परोसने वाले कुक भी शामिल हैं।  सीएम चौहान ने अपने ट्विटर से ट्वीट कर इंदौरवासियों को अपने इंदौर आने की सुचना दी थी।

बता दें कि इंदौर में कोरोना की स्थति काफी खराब है। ये जिला एमपी का सबसे संक्रमित जिला बन चूका है। हलाकि अभी फ़िलहाल संक्रमण के मामले आने कम हुए हैं। रविवार को शहर में कोरोना के 36 नए मरीज सामने आए, जबकि एक की मौत हो गई। कुल 1776 सैंपलों की जांच में से 1712 की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके साथ ही शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3785 और मृतकों का 157 पर पहुंच गया है। वहीँ दो कोविड अस्पतालों से 62 मरीज डिस्चार्ज हुए। सोमवार को अरबिंदो से 100 से ज्यादा मरीजों को डिस्चार्ज किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews