शिवराज का बयान-इंदौर दुनिया का अद्भुत शहर, सख्ती से करेंगे टोटल लॉकडाउन

शिवराज का बयान-इंदौर दुनिया का अद्भुत शहर, सख्ती से करेंगे टोटल लॉकडाउन

भोपाल/इंदौर।

प्रदेश के मिनी मुंबई कहे जाने वाले अद्भुत शहर इंदौर में कोरोना से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में टोटल लॉकडाउन के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने वीडियो जारी करते हुए इंदौर की जनता से अपील की है कि वह प्रशासन के कार्यों में मदद करें। वहीं उन्होने प्रदेश की जनता से माफी मांगते हुए कहा है कि इंदौर के लोगों के स्वस्थ जीवन के लिए ही उन पर सख्ती की जाएगी।

दरअसल आज इंदौर में 17 और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मुख्यमंत्री ने वीडियो जारी करते हुए यह निर्देश दिए हैं कि इंदौर को पूरी तरह से लॉक डाउन किया जाएगा। वही इंदौर में जो लोग पॉजिटिव आए हैं उनके परिजनों को भी क्वॉरेंटाइन किया जाएगा। अपने वीडियो में सीएम चौहान ने कहा है कि इंदौर दुनिया का अद्भुत शहर है जहां अपनी जागरूकता से इंदौर वासियों ने इसे स्वच्छता में तीन बार देश में अव्वल स्थान दिया है। लेकिन आज प्रदेश का यह खूबसूरत शहर कोरोना वायरस के प्रकोप में है। आज यह कोरोना के संक्रमण से लड़ रहा है। इसलिए हम इंदौर वासियों से अपील करते हैं कि कोरोना को हर हालत में हराना है। जिसका एकमात्र विकल्प सोशल डिस्टेंसिंग है। क्षेत्र में लॉक डाउन के बाद भी संपर्क के चैन नहीं टूट पा रहे हैं। उन्होंने इंदौर वासियों से अपील की है कि वह अपने घर में रहे। प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई लक्ष्मणरेखा का पालन करें। वही मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि प्रशासन अति आवश्यक चीजों की आपूर्ति आपके घर तक कर रहा है। हमारे डॉक्टर नर्स पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है। कोरोना से लड़ने की आवश्यकता नहीं है। अब बस सरकार के निर्देशों का पालन करें। मुख्यमंत्री ने इंदौर वासियों से अपील की है कि वह अपने घर पर हैं सरकार और प्रशासन का सहयोग करें। संकट पड़ा है लेकिन हौसले उससे भी बड़े हैं। हम सब मिलकर कोरोना को खत्म करेंगे।

गौरतलब होगी सोमवार को इंदौर से 40 लोगों के सैंपल राजधानी भोपाल भेजे गए थे। जिसमें से 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब इंदौर में पॉजिटिव केसों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है। वही तीन लोगों की इस संक्रमण से मौत भी हो चुकी है। जिसके बाद सरकार तथा प्रशासन इंदौर जिले में लॉक डाउन को लेकर सख्त हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews