कांग्रेस का ऊर्जा मंत्री पर आरोप- जनरेटर-इनवर्टर निर्माताओं से सांठ गांठ, इसलिए हो रही कटौती

कांग्रेस का ऊर्जा मंत्री पर आरोप- जनरेटर-इनवर्टर निर्माताओं से सांठ गांठ, इसलिए हो रही कटौती

ग्वालियर, अतुल सक्सेना

ग्वालियर चंबल संभाग सहित पूरे प्रदेश में हो रही बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार और ऊर्जा मंत्री पर निशाना साधा है और बड़ा आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि सरकार ने इनवर्टर और जनरेटर निर्माताओं से सौदा कर रखा है इसलिए बिजली कटौती हो रही है।

ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता एवं ग्वालियर चंबल संभाग के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने पत्रकारों के सामने दिन रात हो रही बिजली कटौती का ब्यौरा उपलब्ध कराते हुए आरोप लगाए कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। आज प्रदेशकी जनता बिजली कटौती और भारी भरकम बिलों से परेशान है। उन्होंने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जबरिया सरकार में बिना विधायक बने जबरिया मंत्री तो वे बन गए लेकिन ये बताएं कि आज दिन और रात दोनों समय कटौती क्यों हो रही है। सरकार और उनका विभाग कहता है कि उनके पास 21232 मेगा वाट बिजली है तो फिर जनता कई परेशान है।कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मेंटेनेंस जब 15जून तक हो जाता है तो दो महीने बाद तक क्यों हो रहा गई। मंत्री जी रात में भी नहीं सोने दे रहे तो वे बताएं कि क्या रात में भी मेंटेनेंस होता है । मिश्रा ने कहा कि हमारा सीधा आरोप है कि सरकार में बैठे प्रभावशाली लोग, नौकरशाहों ने भाजपा सरकार और मंत्री के इशारे पर इन्वरटर और जनरेटर निर्माताओं से सांठ गांठ कर रखी है उनको फायदा पहुंचाने के लिए बनावटी बिजली कटौती की जा रही है और जनता को परेशान किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews