कांग्रेस ने राजमार्ग निर्माण को लेकर दिया विशाल धरना,सड़क के गड्ढों में रोपे पौधे

कांग्रेस ने राजमार्ग निर्माण को लेकर दिया विशाल धरना,सड़क के गड्ढों में रोपे पौधे

सीधी/पंकज सिंह

सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 39 दुर्दशा को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ महामंत्री एवं सीधी सिंगरौली के सदस्यता प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह के नेतृत्व में ये विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान  सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग का तत्काल निर्माण कराए जाने सहित कई अन्य मांगे रखी गई। इन्होने  जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप केंद्र एवं प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखी।

इस अवसर पर डॉ महेंद्र सिंह चौहान एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने सड़क में बने खाई नुमा गड्ढों में धान का रोपा लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन भी किया। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम सिहावल ने मौके पर पहुंचकर ज्ञापन लिया तथा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मास्क लगाकर एवं आवश्यक 2 गज की दूरी बनाए रखा तथा प्रशासन द्वारा जारी कोविड-19 के बचाव से संबंधित गाइडलाइन का पालन किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। समझ में नहीं आता की सड़क में गड्ढे हैं की गड्ढों में ही सड़क है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ जब केंद्र में सड़क परिवहन मंत्री थे तब उन्होंने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के आग्रह पर इस रोड को स्वीकृत कर 250 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी थी, जिसका टेंडर भी हो चुका था । लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार एवं कमीशन के चलते ठेकेदार ने काम रोक दिया और अंततः सड़क निर्माण का काम लटक गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की वजह से अभी सांकेतिक आंदोलन किया जा रहा है लेकिन यदि जल्द ही सीधी सिंगरौली नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो सीधी एवं सिंगरौली जिला कांग्रेस कमेटियों के संयुक्त तत्वावधान में विशाल जंगी प्रदर्शन किया जाएगा।

आंदोलन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सीधी जिले के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। जानबूझकर सीधी के लोगों को प्रताड़ित एवं अपमानित करने के लिए सीधी का विकास भाजपा द्वारा रोका जा रहा है । उन्होंने कहा कि किसान विरोधी भाजपा सरकार इस वर्ष लघु एवं सीमांत किसानों को जो निशुल्क बीज वितरण किया जाता था उस पर भी रोक लगा दी है। किसान खाद बीज के लिए भटक रहे हैं । महंगी बिजली और लहंगे डीजल का दाम बढ़ाकर भाजपा सरकार अपने किसान विरोधी मानसिकता का परिचय दे रही है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लाल चंद गुप्ता ने कहा कि जब भी कांग्रेस पार्टी सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय मार्ग के लिए आंदोलन प्रदर्शन करती है तब सांसद रीती पाठक चिट्ठी लेकर केंद्रीय मंत्रियों के पास पहुंच कर फोटो खिंचवा ती हैं और लोगों को गुमराह करती हैं कि शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य चालू होने वाला है । उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी गंभीर दुर्घटना का इंतजार कर रही है इसलिए रोड नहीं बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि सांसद की बात केंद्र एवं प्रदेश की सरकार नहीं सुनती है तो सांसद को जनहित में सड़क पर उतर कर जनता की लड़ाई लड़नी चाहिए ।

धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस धरना प्रदर्शन से उठी आवाज विधानसभा और लोकसभा तक गूंजेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुशासन एवं भ्रष्टाचार के कारण जनता में हाहाकार मचा है । भारतीय जनता पार्टी के नेता अवैध धंधों में लिप्त होकर अपनी तिजोरी भर रहे हैं उन्हें जनता की कोई चिंता नहीं है । उन्होंने कहा कि तत्कालीन केंद्रीय परिवहन मंत्री कमलनाथ ने जगदीश रोड को स्वीकृति दी तब से यदि सही तरीके से काम हुआ होता तो 2016 तक में सीधी सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग बन जाता । लेकिन केंद्र सरकार बदल जाने के बाद यह सड़क भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार की बल चढ़ गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews