कांग्रेस के दिग्गज नेता की कोरोना से मौत, पार्टी में शोक लहर

कांग्रेस के दिग्गज नेता की कोरोना से मौत, पार्टी में शोक लहर

अहमदाबाद।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष बदरुद्दीन शेख कोरोना से जंग हार गए है। रविवार देर रात उनका निधन हो गया। बदरुद्दीन शेख ने एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी वह बीते 8 दिन से अस्पताल में भर्ती थे, उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि विधायक इमरान खेड़ावाला जब मुख्यमंत्री विजय रूपानी से मिलने पहुंचे थे, त​ब बदरुद्दीन शेख भी उनके साथ ही मौजूद थे।

दरअसल, महामारी कोरोना वायरस के कारण गुजरात कांग्रेस के नेता बदरुद्दीन शेख का रविवार की रात निधन हो गया। अहमदाबाद नगर निगम में पार्षद बदरुद्दीन शेख ने एसवीपी अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे 68 साल के थे। रविवार देर रात एसवीपी अस्पताल में अंतिम सांस ली। शेख अहमदाबाद के दाणीलीमडा इलाके से पार्षद थे। इस इलाके में काफी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। यह इलाका अहमदाबाद का हॉटस्पॉट इलाका है।कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा की आज मेरे पास शब्‍द नहीं है बदरुद्दीन भाई गुजरात कांग्रेस के मजबूत पिलर माने जाते थे। कांग्रेस नेता बदरुद्दीन को मैं पिछले 40 वर्षो से जानता हूं जब वे यूथ कांग्रेस में थे। वह गरीब जनता के लिये लगातार काम कर रहे थे और वहीं से उन्‍हें कोरोना संक्रमण हुआ।

बता दे कि बदरुद्दीन शेख बेहरामपुरा से कांग्रेस के कोर्पोरेटर थे। वह गुजरात कांग्रेस के विभिन्न पद्दों पर रहे चुके थे। कांग्रेस नेताओं के बीच बदरू भाई के नाम से जाने जाने वाले बदरुद्दीन शेख कद्दावर नेता थे। वो करीब 40 साल से सियासत में थे। अहमदाबाद के बेहरामपुरा से पार्षद थे। वो अहमदाबाद नगर निगम में विपक्ष के नेता भी रह चुके थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews