कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान, बहुत समझाया पर नहीं माने सिंधिया

कांग्रेसी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान, बहुत समझाया पर नहीं माने सिंधिया

नई दिल्ली।

प्रदेश के पल पल बदलते माहौल को अचानक से चौंकाते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। जिसके तुरन्त बाद बीजेपी ने सिंधिया को राज्यसभा का टिकट दे दिया। सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद उनको लेकर कांग्रेसी नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई है। सिंधिया के बीजेपी मैं शामिल होने के सवाल पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे बुरा लग रहा है कि सिंधिया ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया। मैंने उन्हें काफी समझाया था की पार्टी छोड़ने की कोई आवश्यकता नहीं है, किंतु वह नहीं माने। वह एक युवा और अच्छे संचालक हैं किंतु पार्टी एक विचारधारा पर बनी होती है और इसे मानने वाले को पार्टी को मजबूत करने का काम करना चाहिए। वहीं उनसे यह भी कहा कि व्यक्तिगत लाभ और हानि सभी के जीवन का हिस्सा है। आप 4 बार सांसद रहे कई पदों पर भी रहे हैं इसलिए पार्टी छोड़ने का विचार छोड़ दे। किंतु उन्होंने किसी की बात नहीं सुनी और पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

इससे पहले प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बयान देते हुए कहा था कि सिंधिया के जाने से कांग्रेस को कोई झटका नहीं लगा है। दिग्विजय सिंह ने सिंधिया के भाजपा में शामिल होने के बाद उन्हें बधाई देते हुए कहा था कि सिंधिया को बधाई, ईश्वर उनकी सुरक्षा करें। वहीं बागी विधायकों के वीडियो पर उन्होंने कहा कि यह पहले की वीडियो है। सरकार को कोई खतरा नहीं और सरकार चलेगी। पार्टी के अंदर किसी को कोई शिकायत नहीं है। यह सब भाजपा की सोची समझी साजिश है।

गौरतलब हो कि इससे पहले छह मंत्रियों सहित 22 बागी विधायकों ने एक वीडियो जारी करते हुए सिंधिया के समर्थन की बात की थी। वही सिंधिया के इस्तीफे के साथ प्रदेश में सिंधिया समर्थक नेताओं के इस्तीफा देने का दौर चल पड़ा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews