कांग्रेस नेता के साथ की गई मारपीट, इन लोगों के खिलाफ शिकायत लगाने थाने पहुंचे कांग्रेसी

कांग्रेस नेता के साथ की गई मारपीट, इन लोगों के खिलाफ शिकायत लगाने थाने पहुंचे कांग्रेसी

इंदौर।

अनलॉक 1 के बाद मध्य प्रदेश के इंदौर में अपराधी गतिविधियां फिर तेज हो गई है। वही इंदौर के जूनी थाना क्षेत्र से मारपीट के एक मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता ने अपने साथ हुई मारपीट पर मामला दर्ज करवाया। कांग्रेस नेता ने शिकायत की है कि इंदौर के महापौर के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन पर हमला किया है।

दरअसल मामला इंदौर के जुने थाना क्षेत्र का है जहां कांग्रेस नेता गोपाल कोटवानी ने महापौर मालिनी गौड़ के बेटे और उनके साथियों पर हमला का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि सिंधी कॉलोनी इलाके में मालिनी गौर के बेटे एकलव्य सिंह और उनके दोस्तों ने कांग्रेसी नेता पर अचानक से हमला कर दिया। हालांकि जहाँ एक तरफ भी हम लेकर सही कारण सामने नहीं आया है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता कोडवानी को कोई गंभीर चोट भी नहीं आई है।

इधर पुलिस ने कांग्रेस नेता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें महापौर मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह सहित उनके दोस्तों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही बता दे कि शिकायत करने कांग्रेस नेता गोपाल कोडवानी के अलावा शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, विधायक संजय शुक्ला समेत कई कांग्रेसी पहुंचे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews