कांग्रेस ने लगाए पुलिस पर वसूली के आरोप घेरा थाना, भाजपा भी पहुंची, जमकर हुई नारेबाजी

कांग्रेस ने लगाए पुलिस पर वसूली के आरोप घेरा थाना, भाजपा भी पहुंची, जमकर हुई नारेबाजी

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। व्यापारियों के बीच चल रहे पैसों के लेन देन के एक विवाद में पुलिस(Police) पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए नाराज कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने माधौगंज थाने का घेराव कर दिया। कांग्रेस के हंगामे की सूचना के बाद भाजपा (BJP) कार्यकर्ता भी थाने पहुँच गए और दोनों पार्टी के नेता आमने सामने आ गए। सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार Congress MLA Satish Singh Sikrwar) भी थाने पहुँच गए। उन्होंने पुलिस पर व्यापारियों से अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए।

ग्वालियर शहर के माधौगंज थाने के बाहर आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा (adr devendr Sharma)के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया और थाने का घेराव किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि माधौगंज थाने के टी आई विनय शर्मा (TI Vinay Sharma) भाजपा की शह पर व्यापारियों से वसूली करते हैं। उन्होंने एक झूठी शिकायत पर कांग्रेस समर्थित व्यापारी लखनलाल गुप्ता और उनके बेटे दीपक गुप्ता को थाने में बंद कर दिया जबकि उनका किसी सोनू गोयल से कोई लेन देन नहीं हैं। लखनलाल गुप्ता ने कहा कि वो सोनू गोयल जो जानते तक नहीं हैं

उधर कांग्रेस के हंगामे के बीच भाजपा कार्यकर्ता भी पुलिस थाने पहुँच गए। भाजपा कार्यकर्ता और फरियादी व्यापारी सोनू गोयल ने कहा कि वो मकानों की दलाली करता है। दीपक पर एक मकान के सौदे की 70,000 रुपये बकाया था वो दे नहीं रहा था तो थाने में शिकायत की। टी आई ने कहा अपना मामला बाहर निपटाओ लेकिन दीपक ने पैसे देने से इंकार कर दिया और आज यहाँ प्रदर्शन करने आ गए। सोनू ने टी आई द्वारा वसूली किये जाने की बात से इंकार किया हैं।

उधर हंगामे की सूचना पर माधौ गंज थाने पहुंचे ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कांग्रेस विधायक सतीश सिंह सिकरवार भी मौके पर पहुँच गए। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई ना कांग्रेस की है ना भाजपा की ये लड़ाई है वसूली की जो पुलिस व्यापारियों से कर रही है। और कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ही या प्रशासन कोई भी वसूली करेगा तो कांग्रेस उसका जवाब देगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews