सिंधिया की नाराजगी दूर करने कांग्रेस MLA ने CM को दिया ये सुझाव

scindi-bhopal-visit-on-11-july-lunch-with-cm-kamalnath-

भोपाल।
एक तरफ जहां बड़े नेताओं की नाराजगी और गुटबाजी के चलते एमपी की कांग्रेस में उथलपुथल मची हुई है वही दूसरी तरफ अपना नाम न बताने की शर्त पर कांग्रेस के एक विधायक ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को एक सुझाव दिया है।सियासी हलचल और पार्टी के अंदर चल रही अंतर्कलह के बीच  कांग्रेस विधायक ने मुख्यमंत्री को सिंधिया को पीसीसी चीफ बनाए जाने को लेकर सुझाव दिया है, इसके पीछे उन्होंने कई कारण भी गिनाए है।खास बात ये है कि कांग्रेस विधायक ने ऐसे समय पर सुझाव दिया है जब सिंधिया की नाराजगी की चर्चाएं जोरों पर है वही उनकी राज्यसभा जाने की भी अटकलें लगाई जा रही है । इसी बीच आज सिंधिया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय से भी मिलने वाले है, सियासी गलियारों में इस मुलाकात के भी कई मायने निकाले जा रहे है।

दरअसल, विधायक के अनुसार, सर्वसम्मति से ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश का नया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए ।इससे न केवल युवाओं में ऊर्जा आएगी बल्कि कांग्रेस को भी एक नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही कांग्रेस विधायक ने यह भी सुझाव दिया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे के छह मंत्रियों में से चार मंत्रियों को हटा दिया जाए और उन्हें संगठन में सिंधिया के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया जाए ।इससे संगठन को काफी मजबूती मिलेगी ।

इसके साथ ही विधायक जी का सुझाव है कि वर्तमान में मंत्री पद से मेहरूम एन्दल सिंह कंसाना ,के पी सिंह बिसाहूलाल सिंह ,लक्ष्मण सिह जैसे लोगों को मंत्री बनाया जाना चाहिए। सीनियर लोगों को कैबिनेट मंत्री और जूनियर लोगों को राज्य मंत्री बना दिया जाना चाहिए ।इसके साथ ही दो निर्दलीय संजीव सिंह कुशवाह और सुरेंद्र सिंह शेरा को भी विधायक बनाने का सुझाव दिया गया है। विधायक का मानना है कि इस प्रक्रिया को अगर अपनाया जाता है तो मध्य प्रदेश में सरकार और संगठन न केवल मजबूत होंगे बल्कि कांग्रेस एक नई ऊंचाइयों को छू पाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews