धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक, किसान नेताओं की रिहाई की मांग, दी ये चेतावनी

धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक, किसान नेताओं की रिहाई की मांग, दी ये चेतावनी

डबरा, सलिल श्रीवास्तव। कांग्रेस विधायक आंदोलनकारी किसानों की रिहाई के लिए एसडीएम कार्यलय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। विधायक सुरेश राजे गुरूवार को दिन में  रेलवे ट्रैक से गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

ये भी देखिये- सिंधिया के गढ़ में जयवर्धन सिंह का शक्ति प्रदर्शन, मंदिर में दर्शन किए मजार पर झुकाया सिर

उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि गुरूवार को किसान शांतिपूर्ण तरीके से रेल रोको आंदोलन कर रहे थे। उस दौरान प्रशासन ने किसान नेताओं को हिरासत में लेकर जेल में डाल दिया। सुरेश राजे ने कहा कि अब प्रशासन इनपर केस लगाने की बात कर रहा है, लेकिन वे सिर्फ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे। उन्होने कहा कि आंदोलन करना कोई अपराध नहीं है, लेकिन जेल में डालने के बाद अब उनपर केस लगाने की बात की जा रही है। ये शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश है। उन्होने कहा कि जब तक गिरफ्तार किसान नेताओं को बिना शर्त रिहा नहीं किया जाता है, वो तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। उनके सा कई अन्य कांग्रेस नेता और किसान भी धरने पर बैठे हैं। उन्होने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही किसान नेताओं को रिहा नहीं किया तो वो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews