सिंधिया पर गरजे कांग्रेस विधायक, कहा “ईंट से ईंट बजा देंगे, डरते नहीं हैं किसी से”

सिंधिया पर गरजे कांग्रेस विधायक, कहा “ईंट से ईंट बजा देंगे, डरते नहीं हैं किसी से”

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। पार्टी के वरिष्ठ नेता के खिलाफ अतिक्रमण विरोधी (Anti encroachment) कार्रवाई से आक्रोशित कांग्रेस के विधायक  प्रवीण पाठक (Congress MLA Praveen Pathak)ने कहा है कि ग्वालियर (Gwalior) में राजनैतिक द्वेष एवं बदले की भावना से की जा रही कार्रवाई का डटकर विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि ये सब ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)  के इशारे पर हो रहा है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं, ईंट से ईंट बजा देंगे । किसी को भी लोकतंत्र को कुचलने व विकास में बाधा बनने की इजाज़त नहीं देंगे।

ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) द्वारा बुधवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक शर्मा के बालाजी मैरिज गार्डन पर की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई को कांग्रेस बदले की भावना से की गई कार्रवाई कह रही है। पार्टी नेताओं ने गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर एक आपात बैठक बुलाई और प्रशासन की कार्रवाई की समीक्षा की। बैठक में जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा(Devendra Sharma) प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह (Ashok singh) विधायक प्रवीण पाठक(Praveen Pathak) विधायक सतीश सिकरवार (Satish Sikarwar) और विधायक सुरेश राजे (Suresh Raje)सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजुद थे। सभी नेताओं ने एक सुर में प्रशासन की कार्र वाई की सिंधिया के इशारे पर की गई बदले की कार्रवाई कहा।

बैठक में ग्वालियर दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक बहुत आक्रोशित दिखे। उन्होंने कहा कि पहले मेरी विधानसभा के ग्वालियर के साथ सौतेला व्यवहार किया गया, विकास कार्यों के टेंडर कैंसिल करवा कर काम रुकवा दिये। और अब हमारी पार्टी के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी अशोक सिंह निशाने पर आये हैं कल को मैं परसों कोई और हमारा साथी ? क्या या लोकतंत्र है? सभी जानते हैं कि ये सब सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के इशारे पर हो रहा है। वे ग्वालियर प्रशासन की मॉनिटरिंग करते हैं। उनकी मर्जी से यहाँ प्रशासन कार्रवाई करता है। लेकिन ये अब बर्दाश्त नहीं होगा। अब किसी को भी लोकतंत्र को कुचलने व विकास में बाधा बनने की इजाज़त नहीं देंगे। कांग्रेस का छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा नेता किसी से डरता नहीं है। उन्होंने कहा प्रवीण पाठक कभी डरा नहीं कभी झुका नहीं ईंट से ईंट बजा देंगे। आम जनता की लडाई लड़ने के लिए कभी पीछे नहीं हटूँगा। उन्होंने कहा कि ग्वालियर दक्षिण का विधायक हूँ क्षेत्र के विकास और जन कल्याण के काम रुकने नहीं दूंगा उसके लिए चाहे फिर किसी भी हद तक क्यों ना जाना पड़े।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews