कोरोना काल में कांग्रेस की सियासत, छत पर ऐसा करने की जनता से की अपील

कांग्रेस

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  कोरोना काल (Corona Era) में बढ़ती महंगाई और कालाबाजारी के खिलाफ अब कांग्रेस (Congress)ने आंदोलन की घोषणा की है। बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने के विफल होते सरकारी प्रयासों को देखते हुए कांग्रेस (Congress) ने इसे मुद्दा बना लिया है। कांग्रेस (Congress) ने जनता से अपील की है कि रविवार को शाम 6 बजे सभी लोग अपने घर की छत पर जाकर “हाय हाय महंगाई” का नारा बुलंद करें।

कालाबाजारियों और मुनाफाखोरों ने कोरोना काल को आपदा में अवसर बना लिया है और वे इसे पूरी तरह कैश करा रहे हैं।  सरकार के नियंत्रण में आने वाले डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने पहले से ही आम इंसान को पहले से ही परेशान कर रखा था अब मुनाफाखोरों ने दवाई, खाद्य तेल, दाल सहित लगभग सभी चीजों को महंगा कर दिया है जिसने खास कर मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।

ये भी पढ़ें – कोरोना कर्फ्यू के बीच पुलिस ने शादी में जाने से रोका तो धरने पर बैठा परिवार

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा (Dr Devendra Sharma) ने बढ़ती महंगाई पर आक्रोश जताया है उन्होंने ग्वालियर के लोगों से अपील की है कि  वे रविवार को शाम 6 बजे अपने घर की छत पर खड़े होकर हाय हाय महंगाई का नारा बुलंद करें जिससे सोई हुई सरकार जाग जाये।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews