मुरैना: किसान काँग्रेस अध्यक्ष ने कहा, गरीब जनता के पैसों पर बीजेपी कर रही हैं राजनीति

मुरैना: किसान काँग्रेस अध्यक्ष ने कहा, गरीब जनता के पैसों पर बीजेपी कर रही हैं राजनीति

मुरैना।संजय दीक्षित

कोरोना जैसी महामारी के कारण मुरैना में गरीब, मजदूर भाई जहां दो रोटी के लिए दर दर की ठोकर खा रहे हैं, तो वहीं इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतने की रणनीति बनाने में लगी हुई है। मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने बताया कि हमारी माँग हैं कि जो लोग सहायता कर रहे हैं एवं मुरैना शहर में सामाजिक संगठन है। उन्हें या अन्य राजनीति दलों को भी शामिल किया जाए। अगर प्रशासन द्वारा मनमानी की गई तो मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस रोड पर उतर कर इसका आंदोलन करेगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। आम जनता के पैसों पर बीजेपी राजनीति का खेल रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश शासन के द्वारा 14 सेक्टर मुरैना शहर में राशन सामग्री वितरण करने के लिए बनाए गए हैं ।जिसमें भाजपा ने प्रशासन के द्वारा नियुक्त सेक्टर प्रभारी के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं को भी राशन वितरण करने के लिए प्रशासन द्वारा लगवा लिया है।

जिसमें कुछ पार्षद बीजेपी की तैयारी भी कर रहे हैं उन पार्षदों को भी प्रशासन के द्वारा वार्डों में सामग्री वितरण के लिए लगा दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आम जन के साथ भेदभाव करते हैं। अपनी निजी लोगों को राशन वितरण करने का काम भी कर रहे हैं। यह कार्य बहुत ही घोर निंदनीय है। राशन सामग्री को वितरण करने में भेदभाव न किया जाए एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं व अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को भी सामग्री वितरण कराने के लिए भी शामिल किया जाए। जिससे गरीब और असहाय लोग राशन के लिए दर दर न भटके ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews