कांग्रेस ने “महाराज” पर साधा निशाना, गीता सार के जरिए दिया BJP सांसद को घर वापसी का न्यौता

कांग्रेस ने “महाराज” पर साधा निशाना, गीता सार के जरिए दिया BJP सांसद को घर वापसी का न्यौता

इंदौर।आकाश धोलपुरे

सियासत खासतौर पर मध्यप्रदेश की सियासत में इन दिनों नित नए रंग देखने को मिल रहे है। दरअसल, उपचुनाव के पहले सत्तारूढ़ दल बीजेपी तो दूसरी ओर अचानक से सिंधिया के एक कदम के बाद विपक्ष में बैठी कांग्रेस, हर वो मुमकिन कोशिश में जुटी हुई है जिससे वो उपचुनाव में सिरमौर बनकर दोबारा सत्ता हासिल कर सके। ये ही वजह है कि बीते एक माह के भीतर सियासी गलियारों में बयानों की बौछारे भर भरकर छोड़ी जा रही है।

वही अब कांग्रेस ने तो सड़क का मार्ग भी अपना लिया है और इसका असर इंदौर में देखने को मिल रहा है। जहाँ कुछ दिन पहले कांग्रेस ने बीजेपी के 100 दिन पर काला दिन मनाया था तो आज अलसुबह कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने गुना के बीजेपी सांसद को गीता का सार भेजकर उन्हें कांग्रेस में दोबारा आने का न्योता दिया है। खण्डेवाल ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधकर गुना सांसद को साधने की कोशिश की है। इसके लिए बाकायदा एक पोस्टर का निर्माण कराया गया है जिसमे गुना सांसद के.पी.सिंह यादव और सिंधिया की तस्वीरें चस्पा होने के साथ भगवान कृष्ण की लीला को दिखाया गया। इस पोस्टर और गीता सार, गुना के बीजेपी सांसद को भेजने के पीछे कांग्रेस का मकसद भी बड़ा है।

कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल की माने तो 2019 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता के.पी सिंह यादव ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के अपमानजनक व्यवहार से दुखी होकर भाजपा में समलित हुए थे और लोकसभा चुनाव मे ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारी मतों से पराजित भी किया था। वर्तमान मे ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके 22 समर्थक विधायको के साथ भाजपा में सम्मलित हो गए है लेकिन सांसद के.पी सिंह यादव से नही पूछा गया। ना ही उनको गुना, ग्वालियर में भाजपा द्वारा उपचुनाव के चलते की जा रही घोषणाओं के मद्देनजर सांसद यादव की अनदेखी की जा रही है।
कांग्रेस यादव की निरंतर उपेक्षा की वजह सिंधिया को बता रही है और कांग्रेस ने बताया कि जब वो कांग्रेस में थे तब भी वो सिंधिया के कारण बीजेपी में शामिल हुए थे और अब जब सिंधिया बीजेपी में आ गए है तब भी उनकी उपेक्षा की जा रही है ऐसे में कांग्रेस में उनका स्वागत है। इन्ही राजनीतिक चालो को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें श्रीमद्भागवत गीता एवं गीता सार का पोस्टर बनवा कर भिजवाया है जिसमे महाभारत में युद्ध के मैदान मे जिस प्रकार भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन से कहा जाता है की ‘अधर्म से धर्म के युद्ध मे ये नही देखा जाता सामने कोन है, लड़ो ओर युद्ध करो” आज यही स्तिथि गुना सांसद की है। कुल मिलाकर कांग्रेस सिंधिया पर वार कर रही है और एक तीर से दो निशाने लगाकर सियासत में एक नया पैतरा फेंककर उसके परिणाम का इंतजार कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews