Corona: टिकटॉक पर बनाया था मजाक, अब मांग रहा है जिंदगी की दुआ

Corona: टिकटॉक पर बनाया था मजाक, अब मांग रहा है जिंदगी की दुआ

सागर।

सरकार एवं प्रशासन के लाख अपील के बाद भी कुछ लोग मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार प्रशासन एवं पुलिस की बात को नजरअंदाज करने वालों के लिए यह वीडियो एक सबक माना जा सकता है। प्रदेश के सागर जिले में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज शुक्रवार को सामने आया है। जिसके बाद से जिले में हड़कंप मच गया है। संक्रमित युवक को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। जहां से उसने एक टिक टॉक वीडियो बना कर अपने जिंदगी की दुआएं मांगता नजर आ रहा है।

दरअसल सागर जिले के संक्रमित मरीज का एक टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। जहां उसने प्रशासन के मास्क पहनने की अपील का मजाक उड़ाते हुए टिकटॉक पर एक वीडियो बनाया था। कुछ दिन बाद युवक सर्दी एवं खांसी से परेशान था। जहां उसमें कोरोना के लक्षण देखने के बाद उसके जांच सैंपल लिए गए थे। शुक्रवार को युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे क्वॉरेंटाइन किया गया है। जहां से उसने क्वॉरेंटाइन वक्त तक के लिए आखिरी टिकटॉक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में युवक अपने जिंदगी की दुआएं मांगता नजर आ रहा है।

लगातार प्रशासन एवं पुलिस का निर्देशों का उल्लंघन करने वाले के लिए यह वीडियो एक सबक है। सतर्कता आपके हाथ में है। सरकार की अपील को मानें। घर पर रहें। देखें वीडियो

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews