इंदौर में फूटा कोरोना का बम, 4500 के पार पहुंचा आंकड़ा, 4 की मौत

सिंगरौली कलेक्टर

Corona Virus In Red Background – Microbiology And Virology Concept – 3d Rendering

इंदौर।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में कोरोना की रफ़्तार एक बार फिर तेज़ होने लगी है। लगातार नए मामले प्रशसन की नींद उड़ाए हुए हैं। इसी बीच बुधवार काे इंदौर में 46 नए पाॅजिटिव मरीज मिले हैं।जिसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 4507 पहुँच गयी है। वहीँ चार मऱीज की मौत हो चुकी है।

दरअसल इंदौर में बुधवार को 46 नए पॉजिटिव(positive) पाए गए। वहीँ चार मरीज की इंदौर में मौत हो गई है। संक्रमण अब पुराने शहर से होते हुए इंदौर(indore) रोड की कॉलोनी तक पहुंच गया है। सभी क्षेत्र को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। साथ ही मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों को क्वारंटाइन(quarantine) किया गया है। वहीँ जिले में अबतक कुल 4507 मरीज हो चुके हैं। जबकि शहर में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या अब 211 हो चुकी है। राहत की बात ये है की बुधवार को 54 लोग स्वस्थ होकर लौट चुके हैं। जिसके बाद जिले में अबतक 3344 लोग स्वस्थ हो चुके है। इंदौर में कोरोना के 952 एक्टिव केस हैं।

बता दें कि इससे पहले इंदौर जिले में सोमवार को 1087 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे जिसमें से 54 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वही 2 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें शहर के जाने माने फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर भावेश टोपीवाला (Dr Bhavesh Topiwala) भी शामिल थी। वह 40 साल के थे और कोरोना के खिलाफ जंग में लगातार सक्रिय थे।बताया जा रहा है कि टोपीवाला की 18 जून को तबीयत खराब हुई। उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हुई। पत्नी पहले उन्हें निजी अस्पताल ले गईं, लेकिन डॉक्टर्स ने संक्रमण की आशंका में दूसरे अस्पताल जाने को बोल दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews