ग्रीन जोन वाले इस जिले में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 34 पहुंचा आंकड़ा

ग्रीन जोन वाले इस जिले में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 34 पहुंचा आंकड़ा

Coronavirus economic impact concept image

मुरैना।संजय दीक्षित

जिले में बाहर से आये हुए कोरोना संक्रमण व्यक्तियों की आंकड़ा तेजी से बड़ रहा हैं।कोरोना संक्रमित परिवार की महिला कुछ दिन पहले आगरा दवाई लेने गयी थी।वहां जाँच के बाद कोरोना संक्रमण पायी गयी थी।जिसके बाद पूरे परिवार की रिपोर्ट के सेम्पल जांच के लिये भेजे गए थे।जिसके बाद बीती रात गोपालपुरा में रहने वाली एक ही परिवार के करीब 11 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है।इसके साथ ही तेलीपाड़ा में एक व्यक्ति और दो व्यक्ति पिपरिपूठ के कोरोना संक्रमित पाए गए है।

पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने सभी कोरोना मरीजों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया हैं।जिससे अन्य किसी व्यक्ति को बीमारी के लक्षण न फैलें। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने कोरोना संक्रिमत वार्ड को बैरिकेट लगाकर सील कर दिया हैं।पॉजिटिव आने वाले मरीजों की कांटेक्ट हिस्ट्री खंगाली जाएगी की कोंन लोग इनके संपर्क में आये हुए है।उनके भी सेम्पल जाँच के लिए भेजे जाएंगे।आज कुल पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या का आंकड़ा 34 तक पहुंच गया हैं। प्रशासन द्वारा जनता से अपील की गई है कि सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें। कोरोना संक्रमण के विरूद्ध लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों से दूर रहें।।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews