कोरोना से जुडी खुफिया रिपोर्ट में दावा, वायरस फैलने से पहले बीमार पड़ा था वुहान लैब का स्टाफ

mp corona update

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  कोरोना वायरस (Corona Virus) से जुडी एक खुफिया रिपोर्ट (Intelligence Report) में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस (Corona Virus) फैलने के करीब एक महीने पहले चीन की वुहान लैब (Wuhan Leb) का स्टाफ बीमार पड़ा था। रिपोर्ट में किये गए दावे के मुताबिक तीन शोधकर्ता इस दौरान बीमार हुए थे और उन्होंने अस्पताल की मदद भी मांगी थी।

कोरोना महामारी से पूरा विश्व पीड़ित है लेकिन इस वायरस की उत्पत्ति को लेकिन कोई भी प्रामाणिक दावा सामने नहीं आया है,  कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोनाचीन(China) के शहर वुहान की वायरोलॉजी लैब (Wuhan Institute of Virology) में बनाया गया है।  दुनिया भर के शोधकर्ता, वैज्ञानिक इसकी उत्पत्ति को लेकर लगातार प्रमाण ढूंढने की कोशिश में हैं।

ये भी पढ़ें – कोरोना मरीजों के लिए ऊर्जा मंत्री ने शुरू की ये नई योजना, समाजसेवियों से जुड़ने की अपील

इस बीच अमेरिका से आई एक खुफिया रिपोर्ट ने फिर दुनिया का ध्यान चीन की तफर केंद्रित कर दिया है। अमेरिका के अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल (Wall Street Journal) की खबर के मुताबिक वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ़ वायरोलॉजी (Wuhan Institute of Virology) के तीन शोधकर्ता नवम्बर 2019 में बीमार पड़े थे।  रिपोर्ट में स्टाफ और लैब के बारे में बहुत विस्तृत जानकारी भी दी गई है।

ये भी पढ़ें – दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को लिखा पत्र, इस योजना को लेकर दिए सुझाव

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews