राजधानी में कोरोना का कहर जारी, आज आये 234 नए केस

Corona bhopal

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| राजधानी में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेजी से बढ़ रहा है। अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हुई तो भोपाल (Bhopal) प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमितों वाला शहर बन जाएगा। फिलहाल इंदौर (Indore) में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज है। इधर शनिवार को भोपाल में कोरोना के 234 नए पॉजिटिव मरीज मिले। भोपाल में अब तक 287497 सैम्पलों की जांच की जा चुकी है।

भोपाल में अब कोरोना का कुल आंकड़ा 19572 हो गया है। आज 206 अस्पताल से डिस्चार्ज हुए है, अब तक 17181 लोगो कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। भोपाल में अब 1943 के करीब एक्टिव केस बचे है। आज कोरोना से शहर में तीन लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 423 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। बतादें, नए मरीजों के आंकड़ो में शाम तक बदलाव हो सकता है। क्योंकि कई रिपीट आंकड़े भी सम्मिलित है।

यहां मिले मरीज
ऐम्स से दो लोग संक्रमित निकले, जीएमसी से 2 लोग संक्रमित निकले, SAK हॉस्पिटल से 1 लोग संक्रमित निकले, RKDF से 1 लोग संक्रमित निकले, ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी में एक ही परिवार के 4 लोग संक्रमित निकले, अरेरा कालोनी में एक ही परिवार के 6 लोग संक्रमित निकले, संस्कृति पाठशाला गांधीनगर से 4 लोग संक्रमित निकले, जहाँगीराबाद से 2 लोग संक्रमित निकले।

रिकवरी रेट 87 फीसदी
रिकवरी रेट के मामले में भोपाल की स्थिति अच्छी है। भोपाल में कुल संक्रमितों में से 87 फ़ीसदी से ज्यादा मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। वहीं प्रदेश में 86 फीसदी से ज्यादा मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। इंदौर रिकवरी रेट के मामले में भोपाल से पीछे है। इंदौर में रिकवरी रेट 83 फसादी है। जबकि संक्रमितों की संख्या इंदौर में सबसे ज्यादा है। यहां अब भी 300 से 400 संक्रमित मिल रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews