कोरोना ने डाला रंग में भंग, रंगपंचमी पर होने वाले आयोजन स्थगित

कोरोना ने डाला रंग में भंग, रंगपंचमी पर होने वाले आयोजन स्थगित

इंदौर।

देश विदेश में तबाही मचाने और डब्ल्यूएचओ(who) द्वारा महामारी घोषित होने के कोरोना को लेकर प्रदेश की कमलनाथ सरकार भी सचेत हो गई है। सरकार ने वायरस(virus) के खतरे को देखते हुए अलर्ट जारी किए हैं। वायरस से फैलने वाले संक्रमण को रोकने के लिए इंदौर शहर और जिले में रंग पंचमी के अवसर पर निकलने वाली गेर का इस वर्ष आयोजन नहीं किया जाएगा। इसी के साथ शुक्रवार को होने वाले बजरबट्टू सम्मेलन को भी निरस्त कर दिया गया है।

कोरोना वायरस से फैलते संक्रमण को देखते हुए इंदौर के कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी लोकेश कुमार जाटव ने कहा है कि वर्तमान समय में कोरोना(corona) के संक्रमण को देखते हुए आयोजकों ने रंग पंचमी(rang panchami) पर होने वाले गेर को निरस्त करने का फैसला किया है। वहीं एडीएम(adm) बी बी एस तोमर ने बताया कि सभी गेर आयोजकों से चर्चा उपरांत लोकहित एवं जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बता दें कि इससे पहले प्रदेश की सरकार ने सभी स्कूलों को अगले आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी किए थे। यह आदेश कोरोना से फैलने वाले संक्रमण से बचाव के लिए दिया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews