Corona effect: सेंट्रल जू अथॉरिटी ने जारी की गाइडलाइन, कोरोना संदिग्ध जानवरों को लेकर कही यह बड़ी बात

Corona effect: सेंट्रल जू अथॉरिटी ने जारी की गाइडलाइन, कोरोना संदिग्ध जानवरों को लेकर कही यह बड़ी बात

नई दिल्ली।

अमेरिका में अब एक बाघिन कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिससे पूरी दुनिया में की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इसी बीच भारत सरकार नई गाइडलाइन जारी करते हुए देश के सभी चिड़िया घरों को हाई अलर्ट पर रहने का कहा है। सेंट्रल जू अथॉरिटी ने सभी चिड़िया घरों को यह आदेश जारी किया है कि वह सीसीटीवी के जरिए सभी जानवरों की 24 घंटे निगरानी करें।

सेंट्रल जू अथॉरिटी ने गाइडलाइन जारी करते हुए कहा है कि किसी भी जानवर में अगर असामान्य व्यवहार एवं लक्षण दिखे तो उसके तुरंत जांच कराई जाए। वही सेंट्रल जू अथॉरिटी के सचिव एसपी यादव ने बताया कि जानवरों की सावधानीपूर्वक निगरानी आवश्यक है। और यदि जानवर कोई असामान्य व्यवहार करते हैं या उनमें इस वायरस के कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो उनके सैंपल जांच के लिए एनिमल हेल्थ इंस्टिट्यूट भेजा जाए। सेंट्रल जू अथॉरिटी ने कोरोना संदिग्ध जानवरों को कारंटाइन करने के भी निर्देश जारी किए हैं। जिसके लिए भारत में तीन प्रयोगशाला बनाई गई है जो कोरोना संदिग्ध जानवरों की टेस्टिंग करेगी।

बता दे कि अमेरिका में पहला ऐसा मामला सामने आया है जब कोविड19 का संक्रमण इंसानों से जानवर में फैला है। अमेरिका में एक बाघिन कोरोना वायरस के संक्रमण में आ गई है। वही विशेषज्ञों का कहना है कि अगर विश्व में यह बीमारी जानवर में फैलता है तो इस पर काबू पाना मुश्किल हो जाएगा। इसके साथ ही भारत के सेंट्रल जू अथॉरिटी ने आदेश जारी करते हुए सभी चिड़ियाघरों को सचेत रहने के निर्देश जारी किए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews