Corona Effect: अब इंदौर में रोड़ पर ठेले दिखे तो होगी ये कार्रवाई, प्रशासन हुआ सख्त

Corona Effect: अब इंदौर में रोड़ पर ठेले दिखे तो होगी ये कार्रवाई, प्रशासन हुआ सख्त

इंदौर।आकाश धोलपुरे

तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते इंदौर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है और ये ही वजह है कि कोरोना काल के आफत के इस दौर में प्रशासन लगातार वो मुमकिन प्रयास करने में जुटा है जो कोरोना फैलते पैरो पर लगाम लगाई जा सके। आज इंदौर में निगम के वरिष्ठ अधिकारी देवेंद्र सिंह ने सेट पर ऐसा संदेश जारी किया जिसके बाद से ही शहर में निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, इस बात को पहले ही निगम जाहिर कर चुका है कि शहर में सब्जियों का विक्रय कोरोना संक्रमण के फैलाव में सहायक है लिहाजा अब निगम ने शहर की सड़कों से ठेला संचालकों को हटाने के लिए मास्टर स्ट्रोक लगाया है। नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर देवेंद्र सिह ने एक आदेश जारी कर ये स्पष्ट कर दिया है व्यावसायिक क्षेत्र में अगर कोई हाथ ठेले पर माल बेचते पाया गया तो ठेले के साथ – साथ पूरा सामान भी निगम जब्त कर लेगा। ठेले वाले सिर्फ रहवासी इलाको में ही व्यवसाय कर सकेंगे और वो भी चलते फिरते याने चलायमान स्थिति में।

फिलहाल निगम के इस कड़े फैसले के बाद कोरोना की रफ्तार पर कितनी लगाम लगेगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा ऐसे में अब ठेला संचालन करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई है हालांकि ये सब जरूरी भी है क्योंकि कोरोना की बढ़ती रफ्तार भी इंदौर की मुश्किलें बढ़ा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews