इंदौर में जारी कोरोना विस्फोट, 546 नए केस, तीन मरीजों की मौत

इंदौर में जारी कोरोना विस्फोट, 546 नए केस, तीन मरीजों की मौत

इंदौर, आकाश धोलपुरे| मिनी मुम्बई याने कि इंदौर (Indore) में कोरोना संक्रमण (Corona Virus) तेजी से बढ़ रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) की संख्या थमने का नाम नही ले रही है। इंदौर में लगातार 500 के ऊपर कोरोना पॉजिटिव की संख्या सामने आ रही हैं लेकिन अभी भी शहर में जनता जागरूक नही हो रही है। हालांकि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन जनता को कोरोना के प्रति जागरूक करने प्रयास कर रहे है| बावजूद इसके शहर में हर रोज 500 से ज्यादा कोरोना संक्रमित (Corona Infected) सामने आ रहे है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इंदौर डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि शुक्रवार को 546 नए केस सामने आए है जिसके बाद इंदौर मे कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या 44918 हो गई है, वही कोरोना के कारण 3 लोगो की मौत हो गई जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा भी 779 तक पहुँच गया है। इधर, शुक्रवार को 309 मरीजो ने कोरोना से जंग जीत ली है उन्हें ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

फिलहाल, अब तक इंदौर जिले में कोरोना से 39197 लोग जंग जीतकर ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। वही वर्तमान में 4942 लोगों का उपचार चल रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews